होमHealth Newsअमेरिका में बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट के मामले, जानें क्या...

अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट के मामले, जानें क्या भारत को भी है इसका खतरा?

COVID Cases In America: अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अचानक हुई बढ़ोत्तरी ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है.

COVID Cases In America: अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अचानक हुई बढ़ोत्तरी ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है. अमेरिका में कोरोना का BA.3.2 वेरिएंट सामने आया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 11 फरवरी तक ये वेरिएंट 23 देशों में पाया गया है. अब इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये वेरिएंट हमारे इम्यून सिस्टम को आंशिक रूप से चमका देने की पावर रखता है. यही इंफेक्शन को दोबारा बढ़ाता है.

वहीं कोरोना का ये वेरिएंट पहले के मुकाबले खतरनाक नहीं है. ऐसा हमारा नहीं डॉक्टरों का कहना है. इसके पीछे का कारण है कि लोगों ने पिछले कुछ सालों में कोरोना की वैक्सीन ले ली है. उनमें हाइब्रिड इम्यूनिटी डेवलप हो चुकी है. इस कारण इंफेक्शन बढ़ने के बाद भी खतरा नहीं जताया जा रहा है. लेकिन गंभीर मामलों की संभावना पहले की तुलना में कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ऑटिज्म के इलाज के लिए स्टेम सेल थेरेपी गैरकानूनी, सिर्फ इन्हीं बीमारियों में हो सकेगा इस्तेमाल

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

वहीं क्योंकि लगातार कोरोना के नए केस की गूंज सुनाई दे रही है. ऐसे में सवाल आता है कि क्या इसका खतरा भारत में भी है? क्या ये भारत पर भी असर डाल सकता है? क्योंकि ये जिस तेजी से फैल रहा है संभव है कि भारत में भी इसकी गूंज सुनाई दे. क्योंकि कई एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि कोरोना वायरस भारत से अभी भी पूरी तरह से गया नहीं. यानी खत्म नहीं हुआ है. ये एक एंडेमिक वायरस बन चुका है. साफ शब्दों में कहा जाए तो इसके केस बढ़ते और घटते रहेंगे. हालांकि चिंता की बात नहीं है, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका ये मतलब नहीं है कि ये महामारी जैसी स्थिती पैदा करेगा.

घबराना नहीं सतर्क रहना

इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि घबराने की नहीं सिर्फ सतर्क रहने की ही जरूरत है. घबराने की बात इसलिए भी नहीं है क्योंकि सिस्टम पहले से तैयार है. यानी टेस्टिंग, इलाज और वैक्सीनेशन पहले ही मौजूद है. इसपर निगरानी बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि खतरा अगर दिखे भी तो उसे समय रहते रोके जा सके.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज वालों के लिए बड़ा खतरा, चुपचाप खराब हो रहा है लिवर! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments