होमHealth NewsVitamin B3 से खत्म होगा फैटी लिवर? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा!

Vitamin B3 से खत्म होगा फैटी लिवर? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा!

Vitamin B3 For Fatty Liver: जब हमारी तबियत खराब होती है तो इसका ठीकरा लाइफस्टाइल और खान-पान पर फोड़ दिया जाता है.

Vitamin B3 For Fatty Liver: जब हमारी तबियत खराब होती है तो इसका ठीकरा लाइफस्टाइल और खान-पान पर फोड़ दिया जाता है. हमारा खाना पीना ही हमारी सेहत कैसी रहेगी इसपर निर्भर करता है. बीमारियों में आजकल फैटी लिवर की समस्या काफी आम मानी जाने लगी है. फैटी लिवर को पहले तक सिर्फ अधिक शराब पीने वालों कि गिनती में ही जाना जाता था. लेकिन ये समस्या अब छोटे बच्चों में भी देखी जा रही है.

लिवर हमारे शरीर का काफी अहम हिस्सा होता है, जो शरीर से जैसे पचान और गंदगी को बाहर निकालने में हमारी मदद करता है. वहीं अगर हमारा लाइफस्टाइल अच्छा नहीं होता तो लिवर पर चर्बी जमा होने लगती है, जब लिवर पर चर्बी जमती है तो ये धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है. ध्यान दे दिया तो ठीक किया जा सकता है लेकिन अगर नहीं ध्यान देते तो ये लिवर फेलियर का भी कारण बन सकता है. कई और भी समस्याएं इसमें पैदा हो सकती है. हाल ही में हुई एक नई रिसर्च ने दुनिया भर के करोड़ों मरीजों को एक बड़ी उम्मीद दी है. तो चलिए जानते हैं क्या है रिसर्च.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट के मामले, जानें क्या भारत को भी है इसका खतरा?

यहां जानें नई रिसर्च के बारे में

ये रिपोर्ट जर्नल मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित हुई है. इस नई स्टडी के अनुसार B3 फैटी लिवर को बढ़ने से रोक सकता है. इतना ही नहीं उसे पूरी तरह ठीक करने की भी पावर रखता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह विटामिन काफी सस्ता है और आसानी से उपलब्ध है. दरअसल साइंटिस्ट्स ने इस स्टडी में खास ‘मॉलिक्यूलर स्विच’ की पहचान की है. साइंटिस्ट ने इसे miR-93 नाम दिया गया है.

जानकारी के अनुसार जब ये हमारे शरीर में बहुत एक्टिव हो जाता है, तो लिवर में चर्बी बनाना शुरू करता है. इस कारण लिवर बीमार होने लगता है और सूजन आने लगती है. क्योंकि रिसर्च थी इसमें ऐसे लोगों को देखा गया जिसमें फैटी लिवर की समस्या थी. जानकारी के अनुसार ऐसे लोगों में miR-93 मॉलिक्यूल का लेवल बहुत ज्यादा था. यह मॉलिक्यूल शरीर के एक अच्छे जीन (SIRT1) को काम करने से रोकता है. SIRT1 का काम लिवर को साफ रखना और चर्बी को हटाना होता है. जब यह अच्छा जीन काम नहीं कर पाता, तो लिवर में घाव होने लगते हैं जिसे मेडिकल भाषा में ‘फाइब्रोसिस’ कहते हैं.

सबसे पावरफुल निकला विटामिन B3

इसे रोकने के लिए साइंटिस्ट ने कई दवाओं पर रिसर्च की. जिसमें सामने आया कि विटामिन B3 सबसे पावरफुल है. ये विटामिन सीधे miR-93 के लेवल को कम कर देता है. जिससे लिवर का ‘सफाई कर्मचारी’ (SIRT1 जीन) फिर से एक्टिव हो जाता है और जमा हुई चर्बी को पिघलाना शुरू कर देता है.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज वालों के लिए बड़ा खतरा, चुपचाप खराब हो रहा है लिवर! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments