होमHealth Newsइस देश में फिर फैल रहा कोरोना, जानें कितना खतरनाक है ये...

इस देश में फिर फैल रहा कोरोना, जानें कितना खतरनाक है ये वेरिएंट

Covid Variant 2026: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है ये वेरियंट तेजी से फैल रहा है.

Covid Variant 2026: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है ये वेरियंट तेजी से फैल रहा है. इस वायरस को BA.3.2 नाम दिया गया है. साइंटिस्ट का कहना है कि ये नया वेरियंट ओमिक्रॉन का ही रूप है. इसे सबसे पहले 2024 में दक्षिणी अफ्रीका में देखा गया था. साइंटिस्ट का कहना है कि इस वेरिएंट को मौजूद वैक्सीन की मदद से कम किया जा सकता है. इसलिए इसे लेकर अधिक चिंता नहीं जताई जा रही.

कोविड भले 2019 में आया था, लेकिन समय-समय पर इसके नए वेरिएंट आते रहते हैं. सबसे जरूरी बात है कि हेल्थ संबंधी समस्या को हमे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. फ्लू, खांसी-जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. जिससे समय रहते हम बीमारी के लक्षणों की पहचान कर उसे बढ़ने से रोक सकें. हालांकि कोरोना का खतरा अब उतना नहीं रहा जितना शुरूआती समय में था, लेकिन सतर्क रहना हमारे हाथ में ही हैं.

कैसा है नया वायरस?

साइंटिस्टों के अनुसार BA.3.2 में स्पाइक प्रोटीन में करीब 70 से 75 बदलाव पाए गए हैं. यही स्पाइक प्रोटीन वायरस को इंसानी सेल्स में घुसने में मदद करता है. इन बदलावों की वजह से यह वेरिएंट ज्यादा तेजी से फैल सकता है और शरीर की इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकता है. independent की रिपोर्ट के अनुसार, लैब में किए गए टेस्ट में यह भी सामने आया है कि मौजूदा कोविड वैक्सीन, जो JN.1 जैसे वेरिएंट्स के खिलाफ बनाई गई हैं, BA.3.2 के खिलाफ उतनी प्रभावी नहीं हो सकतीं. यही कारण है कि साइंटिस्ट भविष्य में वैक्सीन अपडेट करने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं.

बता दें कि ये नया वेरिएंट ओमिक्रॉन का ही एक रूप है, जिसे सबसे पहले 2024 में साउथ अफ्रीका में देखा गया था. समय बदलने के साथ-साथ इसकी पहचान हुई, और वर्तमान में यह 20 से ज्यादा राज्यों में फैल चुका है. खास बात यह है कि यह सिर्फ मरीजों में ही नहीं, बल्कि एयरपोर्ट के वेस्टवॉटर सैंपल्स में भी पाया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका फैलाव दिखने से ज्यादा व्यापक हो सकता है.

कितना खतरनाक नया वेरियंट

राहत की बात ये है कि नया वेरियंट ज्यादा खतरनाक नहीं है. इससे ज्यादा लोग गंभीर नहीं पाए गए हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ अस्पताल में केस मिलने से ये साबित नहीं होता कि नया वेरिएंट खतरनाक है. लेकिन फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है. ये वेरियंट उतना संक्रामक नहीं है. लेकिन समय-समय पर कोरोना के नए वेरियंट आते रहते हैं. इसलिए फ्लू होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा! बस पटलने से कई यात्री घायल, दो की मौत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments