होमHealth Newsदिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा! बस पटलने से कई यात्री...

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा! बस पटलने से कई यात्री घायल, दो की मौत

Karol Bagh bus accident: दिल्ली के करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा हुआ. झंडेवालन मंदिर के पास स्लीपर टूरिस्ट बस अपना कंट्रोल खोकर पलट गई.

Karol Bagh bus accident: दिल्ली के करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार झंडेवालन मंदिर के पास मंगलवार सुबह स्लीपर टूरिस्ट बस अपना कंट्रोल खोकर पलट गई. जानकारी सामने आई कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 23 यात्री घायल हुए. जैसे ही सूचना सामने आई स्थानिय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई. साथ ही बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

इस मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि ये हादसा 25 मार्च 2026 को हुआ. करीब 1:05 बजे पीसीआर कॉल के जरिए उन्हें इसकी सूचना मिली. कॉल करने वाले व्यक्ति ने जानकारी देते हुए कहा कि झंडेवालन मंदिर के पास टूरिस्ट से भरी बस पलटी जिसमें कई यात्री घायल हो गए. जानकारी मिली की ये बस टूरिस्ट स्लीपर बस थी, जो जयपुर से दिल्ली के फतेहपुरी, सदर बाजार की ओर जा रही थी. बस में हादसे के समय करीब 30 यात्री सवार थे.

चीख पुकार कर रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार इस हादसे ही सूचना मिलते ही करोल बाग थाने की टीम मौके पर पहुंची. जैसे ही राहत बचाव कार्य टीम मौके पर पहुंची उस समय बस पलटी हुई थी. कई फंसे हुए यात्री उन्हें बचाने के लिए चीख पुकार कर रहे थे. वहीं जिस समय पुलिस की टीम वहां पहुंची उसी समय जेसीबी भी वहां से गुजर रही थी. पुलिस ने जेसीबी को रुकवाकर मशीन और स्थानीय लोगों की मदद से बस को उठवाया. जिसके बाद उसे सीमेंट के ब्लॉको का सहारा दिया गया. साथ ही बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया.

इस अस्पताल में भर्ती घायस

वहीं सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अब तक 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. जिसमें 12 को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया. इसी अस्पताल में दो पुरुषों की मौत की भी जानकारी सामने आई. 10 को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

मृतकों की हुई पहचान

इस बस हादसे में बस ड्राईवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. बस ड्राइवर की पहचान 26 वर्षीय पंकज कुमार जो अलवर रास्थान का रहने वाला है. वो भी इस हादसे में घायल हुआ है. वहीं फिलहाल उसका इलाज जारी है. लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. उधर मृतकों की भी पहचान हो चुकी है. इसमें पहला 30 वर्षीय शहबाज आलम के रूप में हुई है. फिलहाल दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: गंजापन होगा दूर! लैब में उगाए जाएंगे बाल

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments