होमDietAlert! अगर आप भी सुबह खाली पेट लेते ये Diet, तुरंत करे...

Alert! अगर आप भी सुबह खाली पेट लेते ये Diet, तुरंत करे बंद, नहीं डाइजेस्टिव सिस्टम हो जाएंगे बेहाल

Healthy Diet: सुबह-सुबह हमारा पेट खाली रहता है. वहीं खाली पेट सही डाइट फॉलो न करने पर ये गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है. इसलिए जरूरी है कि सुबह खाली पेट सही डाइट फॉलो करें. क्योंकि सुबह-सुबह आप जो खाते हैं, वहीं पूरे दिन आपको एनर्जी देता है. कहा जाता है कि सुबह का […]

Healthy Diet: सुबह-सुबह हमारा पेट खाली रहता है. वहीं खाली पेट सही डाइट फॉलो न करने पर ये गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है. इसलिए जरूरी है कि सुबह खाली पेट सही डाइट फॉलो करें. क्योंकि सुबह-सुबह आप जो खाते हैं, वहीं पूरे दिन आपको एनर्जी देता है. कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता हैवी होना चाहिए जिससे आपका पूरा दिन एनर्जेटिक रहे. और आप वीकनेस न फील करें.

लेकिन हैवी खाने के चक्कर में आपको भूलकर भी ऐसे खानों का सेवन नहीं करना जो आपकी सेहत पर नुकसान न पहुचाएं. कई लोग सोचते है कि सुबह-सुबह दही या फिर हरी सब्जियों के खाने से ये शरीर में बहुत तरह से फायदा पहुंचाएगा, लेकिन इस तरह के फूड्स सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. क्योंकि हर फूड्स के खाने का समय अलग-अलग होता है. वहीं सुबह का खाना सीधा हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर गहरा असर करता है. इसलिए आपको सुबह-सुबह कुछ भी खाने से पहले उस खाने की टाइमिंग के बारे में जरूर पता होना चाहिए.

खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीजें

खट्टे फल (संतरा, मौसमी, नींबू आदि)

कई लोग अक्सर सुबह-सुबह फलों का जूस पीते है, या फिर फलों को काटकर खाते हैं. जिससे उन्हें फ्रूट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व मिल जाएं. लेकिन आपको बता दें कि खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो खाली पेट के लिए बिल्कुल भी सही नहीं मानी जाती. इसिलए भूलकर भी इन्हें खाली पेट न खाएं. ये पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकती है और गैस्ट्रिक अल्सर की संभावना बढ़ा सकती है.

दही या छाछ

दही सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है. लेकिन इसे सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए क्योंकि दही, खाली पेट खाने पर ये पेट में एसिड की समस्या कर सकता है. जिससे आपको मतली जैसी परेशानी हो सकती है.

केला

कई लोग हेल्दी डाइट के लिए सुबह-सुबह केला खाने लगते हैं. लेकिन खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम बढ़ सकती है. क्योंकि केला में पोटैशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसलिए भूलकर भी खाली पेट केला न खाएं. बता दें कि मैग्नीशियम की ज्यादा मात्रा दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकात है.

कच्ची सब्जियां (जैसे टमाटर या खीरा)

कई लोग कच्ची सब्जियों को सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं. बता दें कि कच्ची सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. खाली पेट फाइबर खाना पेट में अपच और एसिड की समस्या को न्यौता देने जैसा होता है. इसलिए भूलकर भी कच्ची सब्जियों को सलाद के रुप में न खाएं.

कॉफी/मीठी चीजें या पेस्ट्री

कई लोग अक्सर सुबह-सुबह मीठा खाने के शौकीन होते है. जिसके चलते वह कॉफी, या पेस्ट्री जैसी चीजे खूब खाते हैं. लेकिन इस तरह की चीजें आपके खाली पेट को नुकसान पहुंचा सकती है. बिना कुछ खाए कॉफी पीने से पेट में एसिड का लेवल बढ़ता है, जिससे एसिडिटी, जलन और उल्टी की समस्याएं हो सकती हैं. वहीं सुबह खाली पेट शुगर का अचानक सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द हो सकता है.

इसलिए खाली पेट खाने से पहले अपने डाइजेस्टिव सिस्टम के बारे में जान लें. सही समय और सही खाना न केवल आपके दिन की सही शुरुआत कर सकता है, बल्कि लॉन्ग टर्म हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखता है. इसीलिए सुबह के समय हल्का गर्म पानी, भीगा हुआ ड्राई फ्रूट्स या फल जैसे सेब खाना ज्यादा लाभकारी होता है.

यह भी पढ़ें: वॉटरमेलन-पीनर सैंडविच क्या आपने ट्राई की ये वायरल रेसिपी? देखें VIDEO

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments