होमDietवॉटरमेलन-पनीर सैंडविच क्या आपने ट्राई की ये वायरल रेसिपी? देखें VIDEO

वॉटरमेलन-पनीर सैंडविच क्या आपने ट्राई की ये वायरल रेसिपी? देखें VIDEO

Watermelon Paneer Sandwich: तरबूज और पनीर को एक साथ खाने से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए.

Watermelon Paneer Sandwich: आपने अक्सर सोशल मीडिया पर देखा होगा कि कई लोग तरह-तरह की चीजें बनाकर खाते रहते हैं. कुछ लोग टेस्टी और क्रिस्पी चीज खाने के शौकीन होते हैं. जिससे वह घर बैठे-बैठे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाते हैं. इसी तरह एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तरबूज-पनीर के कॉम्बीनेशन से मजेदार रेसिपी शेयर करती नजर आ रही हैं.

अगर आप भी गर्मियों में तरबूज खाने के शौकीन हैं, तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी साथ ही शरीर को जरूरी मिनरल्स भी मिलेंगे. साथ ही पनीर में कैलोरी, प्रोटीन, हेल्दी फेट और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. वहीं तरबूज और पनीर को एक साथ खाने से किसी तरह के कोई नुकसान होने का भी खतरा नहीं होता. इसिलए आप पनीर और तरबूज सैंडविच अराम से खा सकते हैं. लेकिन कुछ लोगों को इनके सेवन से बचना चाहिए. किन लोगों को नहीं खाना चाहिए प्रोटीन और तरबूज जानेंगे इस आर्टिकल में.

पोषण से भरपूर तरबूज | Watermelon

तरबूज गर्मियों का पसंदीदा फल है. जो शरीर को 92% पानी के साथ हाइड्रेटेड रखता है, पाचन सुधारता है, और पोटेशियम और विटामिन A/C की मदद से इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. यह लो-कैलोरी होने के कारण वजन घटाने, हृदय रोग के जोखिम को कम करने, और स्किन व बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है.

मेटाबॉलिज्म को सुधारता पनीर | Paneer

पनीर प्रोटीन, कैल्शियम, और विटामिन D का एक बेहतरीन स्रोत है, जो मांसपेशियों (muscles) को मजबूत बनाता है, हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है और शारीरिक विकास में सहायक है. यह वजन नियंत्रित करने, मेटाबॉलिज्म सुधारने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में बहुत फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें: Pregnancy Diet Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान फॉलो करें ये डाइट, मां के साथ बच्चा भी रहेगा हेल्दी

ऐसे बनाएं तरबूज-पनीर सैंडविच Watermelon Paneer Sandwich

सामग्री: तरबूज के टुकड़े (चपटे टुकड़ों में कटे हुए), खीरे के टुकड़े, कम फैट वाला पनीर (पतले टुकड़े या चूरा किया हुआ), चाट मसाला, एक चुटकी नमक.

बनाने का तरीका: एक तरबूज का टुकड़ा लें, इसे बेस (आधार) की तरह इस्तेमाल करें, खीरे के टुकड़ों की एक परत डालें, इसके ऊपर पनीर रखें, चाट मसाला और एक चुटकी नमक छिड़कें, ऊपर से तरबूज का एक और टुकड़ा रखें जैसे सैंडविच तैयार किया जाता है.

कुछ खास टिप्स:
• बेहतर टेक्सचर के लिए पनीर को ठंडा रखें.
• ज़्यादा नमक न डालें, तरबूज में पहले से ही प्राकृतिक रूप से पानी होता है.
• अगर आप ताज़गी का एक और ज़ोरदार एहसास चाहते हैं, तो पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं.

बरतें कुछ सावधानियां

जिन लोगों को डायबिटीज है, या जिन्हें डाइजेस्टिव सिस्टम की प्रॉब्लम रहती हैं. उन्हें तरबूज खाने से परहेज करना चाहिए. वहीं जिन लोगों को गुर्दे की बीमारी है उन्हें भी तरबूज खाने से बचना चाहिए. इसके अलाव जो लोग तरबूज का सेवन करते हैं, उन्हें तरबूज हमेशा दोपहर में खाना चाहिए. तरबूज को कभी भी अन्य भोजन के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए.

वहीं हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट पेशेंट, किडनी में पथरी, डाइजेस्टिव सिस्टम या एसिडिटी, कब्ज या पेट खराब होने की स्थिति में पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए. या फिर जो लैक्टोज इनटॉलरेंस यानि जिन्हें दूध से एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों को पनीर खाने से खासतौर पर बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Pregnancy Diet Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान फॉलो करें ये डाइट, मां के साथ बच्चा भी रहेगा हेल्दी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. ये जानकारी वायरल कंटेट को देखते हुए बनाया गया है. ये किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. इसलिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments