होमHealth Newsहेडफोन का इस्तेमाल बढ़ा रहा कैंसर का खतरा! क्या है इस VIRAL...

हेडफोन का इस्तेमाल बढ़ा रहा कैंसर का खतरा! क्या है इस VIRAL दावे की सच्चाई?

Bluetooth Headphones Cancer Risk 2026: आजकल लोग दिनभर हेडफोन्स या फिर इयरफोन्स का इस्तेमाल करते हैं. ये उनकी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है.

Bluetooth Headphones Cancer Risk 2026: आजकल लोग दिनभर हेडफोन्स या फिर इयरफोन्स का इस्तेमाल करते हैं. मानों ये उनकी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है. हर कोई चाहे स्कूल जाने वाला व्यक्ति हो या फिर कॉलेज और ऑफिस जाने वाला व्यक्ति. हर कोई घंटों तक हेडफोन का इस्तेमाल करता है. हालांकि इसने लोगों की लाइफ को काफी हद तक इजी भी किया है. यानी बिना किसी को परेशान किए गाने सुन सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में ये क्लेम किया जा रहा है कि अगर आप घंटों इस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है. वीडियो सामने आई और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई. लेकिन क्या ये सच है? क्या वायरल वीडियो में क्लेम किया गया दावा सही है? आइए जानते हैं.

ब्लूटूथ से पहुंचता शरीर को नुकसान?

पहले जान लेते हैं कि क्या सच में ब्लूटूथ हमारे शरीर में घुसकर नुकसान पहुंचाना शुरू करता है? तो इसका जवाब है कि ब्लूटूथ में रेडियो सिग्नल्स का इस्तेमाल होता है. ये इसी पर काम करती है. जिसके चलते इसे नॉन आयोनाइजिंग रेडिएशन की कैटेगरी में रखा जाता है. इनकी तुलना में X-rays या सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणें बहुत ज्यादा खतरनाक होती हैं. यानी इनमें इतनी ताकत नहीं होती कि ये शरीर के सेल्स या DNA को नुकसान पहुंचा सकें. ये उतनी ही सुरक्षित होती हैं जितने कि घर में लगे वाई-फाई राउटर से निकलने वाले सिग्नल.

यह भी पढ़ें: दवा खाएंगे वजन घटाएंगे! ऐसा सोचने वाले पहले जान लें साइड इफेक्ट्स; एक्सपर्ट्स दे रहे चेतावनी

सिद्ध हुई कैंसर की बात? Are Bluetooth headphones dangerous?

अब जान लेते हैं कि क्या साइंटिस्ट ने ऐसा क्लेम किया है कि ब्लूटूथ नुकसानदेह है? तो बता दें कि अभी तक ऐसी किसी रिसर्च में ऐसा सिद्ध नहीं हुआ कि ब्लूटूथ हेडफोन का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है, या फिर इससे कैंसर हो सकता है. इसलिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है. इसके उल्ट ही एक्सपर्ट्स का ऐसा कहना है कि मोबाइल फोन से निकलने वाले सिग्नल्स ब्लूटूथ के मुकाबले काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं, यानी अगर आप सीधा कान सटाकर बात करते हैं, तो हेडफोन या फिर ब्लूटूथ का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर माना जा सकता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्लूटूथ या फिर हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो उससे कैंसर नहीं बल्कि तेज आवाज में गाने सुनने से आपको प्रॉब्लम हो सकती है. जो लोग रोजाना ऐसे रूटीन को फॉलो करते हैं उनके कान के अंदरूनी हिस्से परमानेंटली डैमेज हो सकते हैं. अक्सर एक्सपर्ट्स ऐसी जानकारी देते हैं कि अगर आप गाने सुनना चाहते हैं, तो 60/60 के रूल को फॉलो करे. यानी गानों की वॉल्यूम को 60 प्रतिशत पर रखें और 60 मिनट से ज्यादा इनका इस्तेमाल न करें. अगर आपका काम ऐसा है कि आपको हेडफोन का इस्तेमाल करना पड़ता है तो आप बीच-बीच में अपने कानों को ब्रेक दें. कान के अंदर इयरबड्स की जगह ओवर इयर हेडफोन का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: मोबाइल से चिपके रहना बन सकता है जानलेवा! बढ़ता स्क्रीन टाइम बना रहा दिल को कमजोर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments