होमHealth Newsमोबाइल से चिपके रहना बन सकता है जानलेवा! बढ़ता स्क्रीन टाइम बना...

मोबाइल से चिपके रहना बन सकता है जानलेवा! बढ़ता स्क्रीन टाइम बना रहा दिल को कमजोर

Screen Time Effects: कुछ लोग दिनभर सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करते हैं. लैपटॉप और फोन में लगातार कई घंटे कुछ लोग बिता देते हैं.

Screen Time Effects: कुछ लोग दिनभर सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करते हैं. लैपटॉप और फोन में लगातार कई घंटे कुछ लोग बिता देते हैं. इसपर एक नई स्टडी रिपोर्ट सामने आई जो काफी चौंकाने वाली है. दरअसल जो युवा इस तरह के लाइफस्टाइल को फॉलो करते हुए लगातार घंटो फोन में बिताते हैं, उनके लिए ये कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इस रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.

रिपोर्ट के अनुसार जो युवा इस तरह के लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, उनके हार्ट पर इसका असर पड़ सकता है. रिसर्च के अनुसार दिन में 6 घंटे से अधिक का अगर आपका स्क्रीन टाइम है, तो ये हाई बीपी, कोलेस्ट्रोल या फिर मोटापा जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि ये रिपोर्ट अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के साइंटिफीक सेशन में पेश किया गया है.

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार इस रिसर्च में 18 साल से 40 साल के 382 युवाओं को इसमें शामिल किया गया है. इसी रिसर्च में ये खुलासा हुआ कि 6 घंटेसे अधिक स्क्रीन टाइम वाले लोगों में कम स्क्रीन टाइम वालों में ब्लड प्रेशर 17.9 mmHg तक ज्यादा था. वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल करीब 28.5 mg/dL ज्यादा और BMI भी 2.9 तक बढ़ा हुआ था. दरअसल जब व्यक्ति अधिक देर तक स्क्रीन का इस्तेमाल करता है, तो वो एक ही जगह बैठा रहता है. यही आगे चलकर मोटापे का भी कारण बन जाता है. ऐसी कंडिशन ही आगे चलकर अधिक कोलेस्ट्रोल का कारण भी बढ़ाते हैं. कई बार हाई बीपी और हार्ट डिजीज की समस्या भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: जो दवा खा रहे हैं… वो सेफ है? ब्लड प्रेशर की दवाओं पर हुआ चौकांने वाला खुलासा!

आदत बनता जा रहा अधिक स्क्रीन टाइम

वहीं इस रिसर्च में बताया गया कि यही रूटीन अगर रोजाना फॉलो किया जाए तो ये एक आदत बन जाता है. यही आदत दिल की बीमारियों का भी जोखिम काफी हद तक बढ़ा देता है. इस रिसर्च में ये देखा गया कि जिन लोगों का स्क्रीन टाइम ज्यादा था उनके अंदर निकोटीन का इस्तेमाल दोगुना पाया गया. स्क्रीन टाइम इस तरह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है.

हार्ट की बीमारियों का खतरा

ऐसे लोग न तो अधिक फिजिकल एक्सरसाइज या फिर एक्टीविटीज करते हैं और न ही अपनी जगह से उठते हैं. इसलिए उनमें दिल की बीमारियों का खतरा अदिक रहता है. हमारी हेल्थ के लिए एक हफ्ते में 4 दिन एक्सरसाइज करना तो बहुत जरूरी होता है. लेकिन जो लोग इस रूटीन को नहीं फॉलो करते हैं उनमें हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल का खतरा अधिक होता है. वहीं ऐसा भी कहा गया है कि अब डॉक्टरों को मरीजों की जांच के दौरान स्क्रीन टाइम का भी पता करना चाहिए. ताकि जिन लोगों का टाइम ज्यादा है उसे कम किया जा सके.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज वालों के लिए बड़ा खतरा, चुपचाप खराब हो रहा है लिवर! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments