होमWellnessHome RemediesHome Remedies For Loose Motion: पेट की हर समस्या के लिए अपनाएं...

Home Remedies For Loose Motion: पेट की हर समस्या के लिए अपनाएं ये तरीका

Home Remedies For Loose Motion: जिन लोगों को इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं जल्दी हो जाती हैं.

Home Remedies For Loose Motion: कभी बारिश, कभी धूप के चलते कई लोगों को हेल्थ समस्याएं होने लगती हैं. वहीं बदलते मौसम में खाने का दूषित होने का खतरा ज्यादा रहता है, जिसके कारण पेट से जुड़ी समस्याएं खासतौर पर देखने को मिलती हैं. दूषित खाने के चलते खासकर लोगों को लूज मोशन की समस्याया ज्यादा देखने को मिलती है.

लूज मोशन के कारण अक्सर डाइजेशन सिस्टम पर असर पड़ता है. हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम पूरे शरीर की सेहत से गहराई से जुड़ा होता है. जब मौसम बदलता है तो खान-पान और चारों तरफ का वातावरण में बदलाव के कारण पेट की सेहत भी प्रभावित होती है. जिन लोगों को इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं जल्दी हो जाती हैं. लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों अपनाकर इनके प्रभाव को कम कर सकते हैं.

पेट की हर समस्या के लिए अपनाएं ये तरीका

नींबू पानी: अगर आपको बदलते मौसम के कारण लूज मोशन की दिक्कत हो रही है तो आप इस नुस्खे को अपना सकते हैं. इस नुस्खे में आपको नींबू पानी का सेवन करन फायदेमंद रहेगा. नींबू में अम्लीय और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है, जो दस्त के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकते हैं. एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ लें, इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाएं और पी लें. इससे आपको राहत मिलेगी.

केला: लूज मोशन होने पर कई लोग केला खाने की सलाह देते हैं. केले में पाए जाने वाले गुण लूज मोशन की समस्या में राहत देते हैं. केले में फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं. साथ ही केला शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी दूर करता है. लूज मोशन की समस्या में आप दो से तीन पके हुए केले खा सकते हैं.

जीरा पानी: पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए जीरा पानी भी बहुत उपयोगी है. जीरा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. जो आंत में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है. जीरा पानी पीने के लिए एक गिलास में पानी डाल लें, इसमें भूना जीरा को बारिक पीसकर पानी में मिला लें. अब इसमें काला नमक मिलाएं और गर्म पानी के साथ पी लें.

इन चीजों का रखें ध्यान

बदलते मौसम में समय साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. हल्का और ताजा भोजन करना, पर्याप्त पानी पीना और पेट के लिए फायदेमंद चीजें खाने से को स्वस्थ रखा जा सकता है. सही खान-पान और थोड़ी सावधानी से लूज मोशन जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है. बता दें कि ये समस्या किसी भी उम्र के लोगों के साथ हो सकती है. इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे फूड पॉइजनिंग, एलर्जी, बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन, तनाव या खान-पान में अचानक बदलाव. इसलिए बदलते मौसम में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें: इन कारणों से बन जाती है Kidney में पथरी, ठीक रखने के नैचुरल तरीके

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments