होमWellnessHome Remedies⁠इन कारणों से बन जाती है Kidney में पथरी, ठीक रखने के...

⁠इन कारणों से बन जाती है Kidney में पथरी, ठीक रखने के नैचुरल तरीके

Kidney Stones Home Remedies: किडनी में स्टोन्स होना एक आम समस्या है. ज्यादातर मामलों में किडनी में ही स्टोन पाई जाती है.

Kidney Stones Home Remedies: किडनी में स्टोन्स होना एक आम समस्या है. ज्यादातर मामलों में किडनी में ही स्टोन पाई जाती है. जब किसी व्यक्ति को स्टोन यानि पथरी होती है, तो वह असहनीय पीड़ा से गुजरता है. किडनी में स्टोन होने से बहुत ही तेज और सहन न करने वाली पीड़ा होती है. यह दर्द पीठ के निचले हिस्से, पसलियों के नीचे या पेट के किनारे उठता है. धीरे-धीर ये दर्द पेट के निचले हिस्से और जांघों तक फैल जाता है.

एक रिसर्च के अनुसार 10 प्रतिशत लोग अपनी जिंदगी में कभी न कभी किडनी स्टोन से जुझते हैं. कई लोग स्टोन होने पर घरेलू नुस्खे बताने लगते हैं. कुछ लोगों के अनुसार घरेलू नुस्खे करने से स्टोन आसानी से निकल सकती है. अगर आप भी किसी प्रकार का कोई मेडिकल इलाज नहीं करवाना चाहते, तो कुछ ऐसी ड्रिंक्स हैं, जिनका सेवन करने से किडनी में हुई स्टोन आसानी से शरीर से बाहर निकल सकती है.

किडनी स्टोन में पिएं ये ड्रिंक्स

नींबू पानी: किडनी में स्टोन की समस्या से परेशान लोग नींबू पानी पी सकते हैं. ताज़ा नींबू के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से न सिर्फ टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, बल्कि यह किडनी स्टोन्स को भी तोड़ता है. जिससे धीरे-धीरे किडनी से स्टोन निकल जाती है.

दूध: दूध कैल्शियम से भरपूर होता है. इसलिए इसके सेवन से किडनी स्टोन्स की समस्या में राहत मिलती है. हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ ये ऑक्सालेट के अवशोषण को भी कम करता है, जिससे किडनी स्टोन्स नहीं बनते.

एप्पल साइडर विनेगर: किडनी के दर्द के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. एक गिलास पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डाले और उसमे पानी भी मिलाएं. एप्पल साइडर विनेगर स्टोन्स को तोड़कर शरीर से बाहर निकालता है.

अनार का जूस: अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. साथ ही ये शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है. अनार में कई गुण पाए जाते हैं, जो किडनी के स्वास्थ्य को भी सही रखता है और स्टोन होने से रोकता है.

पानी: शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन के कारण भी कई बार किडनी हो जाती है. इसिलए जितना हो सके उतनी मात्रा में पानी पिएं. इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें. स्टोन होने पर डॉक्टर भी खूब पानी पीने की सलाह देते हैं. पानी हर तरह के फ्लूएड्स पेशाब के ज़रिए टॉक्सिन्स और पथरी को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं.

किडनी में स्टोन क्यों होती है?

किडनी में स्टोन (पथरी) मुख्य रूप से पानी की कमी, असंतुलित खान-पान (उच्च नमक/चीनी), मोटापा, और आनुवंशिक कारणों से होती है. जब यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे पदार्थों की मात्रा तरल पदार्थ से अधिक हो जाती है, तो ये क्रिस्टल बनकर आपस में जुड़ जाते हैं और पथरी यानि स्टोन का रूप ले लेते हैं.

यह भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखने के आयुर्वेदिक नुस्खे, आस-पास भी नहीं भटकेगा Fatty Liver Disease

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments