होमHealth Newsदवाइयों के दाम बढ़ेंगे! सरकार का बड़ा फैसला, युद्ध से सीधा कनेक्शन?...

दवाइयों के दाम बढ़ेंगे! सरकार का बड़ा फैसला, युद्ध से सीधा कनेक्शन? जानें कैसे

Medicine Price Hike: बाहरी देशों में इस समय स्थिती काफी तनावपूर्ण है. जिसका असर भारत को भी भुगतना पड़ रहा है. दवाओं के दाम बढ़ने जा रहे हैं.

Medicine Price Hike: बाहरी देशों में इस समय स्थिती काफी तनावपूर्ण है. जिसका खामियाजा भारत को भी भुगतना पड़ रहा है. जल्द ही भारत में दवाओं के दाम बढ़ने जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार सरकार दवाइयों की कीमतों में करीब 0.65 प्रतिशत की अनुमति दे दी है. ये अनुमति 2025 के लिए Wholesale Price Index (WPI) के आधार पर दवाओं की कीमतों में इजाफा करने की अनुमति दी गई है.

वहीं इस आदेश को नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी यानी (NPPA) की ओर से जारी किया गया है. अथॉरिटी के मुताबिक दवा कंपनियां अब तय फॉर्मूले के अनुसार MRP बढ़ा सकती है. हालांकि इसके लिए सरकार से अलग से किसी तरह की अनुमति नहीं लेनी होगी. ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि कुछ जरूरी दवाएं मंहगी हो सकती है. इसका कारण साफ है कि कंपनियों को सालाना महंगाई के हिसाब से कीमतों में बढ़ोत्तरी की अनुमति मिल चुकी है.

युद्ध से क्या है कीमत बढ़ने का कनेक्शन?

आप पूछेंगे कि आखिर युद्ध से कीमत बढ़ने का क्या कनेक्शन तो इसपर संगठन के चेयरमैन बृजेश गोयल पहले ही एक बयान जारी कर चुके हैं. जिसमें उनका कहना था कि अगर युद्ध इसी तरह चलता रहा तो दिल्ली व्यापार और उद्योग जगत में 500 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हो सकता है. युद्ध ने काफी चीजें प्रभावित की है. जैसे बहुत सारे जरूरी कच्चे माल, केमिकल कंपोनेंट्स, प्लास्टिक और एलुमिनियम की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. यही असर अब कीमतों पर साफ दिखाई देने वाला है. दवा कंपनियों की लागत पर इसका साफ असर दिखाई देने वाला है. क्योंकि ऐसी स्थिती है और दवा के पैकेजिंग में प्लास्टिक और एलुमिनियम का इस्तेमाल होता है, इसका असर कीमतों पर पड़ रहा है.

Image Source NPPA

कौन सी दवा और कितनी बढ़ेगी कीमत

अब ये जानना भी बहुत जरूरी है कि आखिर किस दवा की कीमत और कितनी बढ़ोत्तरी होने वाली है. जानकारी के अनुसार इन दवाओम में पैरासिटामोल जो कच्चे माल की कीमत 47 प्रतिशत बढ़ गई है. वहीं दर्द से राहत पाने वाली डाइक्लोफेनेक में 54 प्रतिशत, डाइक्लोफेनेक पोटेशियम में 33 प्रतिशत अमोक्सिसिलिन ट्राईहाइड्रेट में 45% और सिप्रोफ्लाक्सासिन की कीमत में करीब 60% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इतना ही नहीं चौंकाने वाली बात है कि दवा और रोजाना इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली सिरिंज और थर्मामीट की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हुई है.

यह भी पढ़ें: AIIMS स्टडी का दावा! इस एक रणनीति से तेजी से कम हो सकता है एनीमिया

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments