होमWellnessBeautyAyurvedic Beauty Oil: टैन रिमूवल में असरदार ये आयुर्वेदिक तेल, हो रहा...

Ayurvedic Beauty Oil: टैन रिमूवल में असरदार ये आयुर्वेदिक तेल, हो रहा वायरल

Ayurvedic Beauty Oil: कुछ समय से एक आयुर्वेदिक तेल वायरल हो रहा है. ये हर्बल तेल स्किन ब्राइटनिंग, टैन हटाने के लिए जाने जा रहा है.

Ayurvedic Beauty Oil: सोशल मीडिया पर कुछ समय से एक आयुर्वेदिक तेल वायरल हो रहा है. ये हर्बल तेल स्किन ब्राइटनिंग, टैन हटाने और स्किन को अंदर से हेल्दी बनाने के लिए लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस तेल का नाम नलपामरादि तैलम है.

केलल का एक पारंपरिक आयुर्वेदिक तेल, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को हटाने के लिए जाना जाता है. ये तेल बरगद, पीपल, गूलर और पाकर जैसे चार खास पेड़ों की छाल से बना है. ये तेल स्किन की सूजन को कम करने और स्किन को मॉइस्चराइज़ करने और मुंहासे हटाने में पूरी तरह से सुरक्षित माना जा रहा है. ये तेल पूरी तरह से आयुर्वेदिक और सुरक्षित है.

केरल का आयुर्वेदिक तेल वायरल

केरल का यह तेल इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि ये पूरी तरह से आयुर्वेदिक है. इसे बनाने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाए गए हैं. ये केरल का 3,000 साल पुराना आयुर्वेदिक तेल बताया जा रहा है. इस तेल का तेजी से लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा कारण है नेचुरल और सेप स्किनकेयर की बढ़ती मांग. अब लोग ऐसे प्रोडक्ट की मांग कर रहे हैं, जिसके प्रयोग करने पर किसी तरह के कोई साइज इफेक्ट न दिखें. जो स्किन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हो.

सोशल मीडिया पर अपनी त्वचा निखारने, टैन हटाने और त्वचा की समस्याओं को ठीक करने के गुणों के कारण वायरल हो रहा है। हल्दी, नारियल/तिल के तेल, और जड़ी-बूटियों से बना यह तेल प्राकृतिक चमक और स्वस्थ त्वचा के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है.

स्किन से जुड़ी समस्याओं को करता दूर

  • टैन रिमूवल में असरदार: धूप से हुई टैनिंग को धीरे-धीरे कम करता है.
  • नेचुरल ग्लो देता है: स्किन को अंदर से पोषण देकर चमक बढ़ाता है.
  • सोशल मीडिया ट्रेंड: कई यूजर्स ने अपने बिफॉर-आफ्टर रिजल्ट शेयर किए हैं.
  • आयुर्वेद पर भरोसा: हजारों साल पुरानी परंपरा होने से लोगों का भरोसा और बढ़ा है.
  • यह तेल आज के दो बड़े ट्रेंड्स, नेचुरल ब्यूटी और ट्रेडिशनल वेलनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

किन जड़ी-बूटियों की मदद से बना तेल?

नलपामरादि तैलम को बनाने के लिए कई जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही बरगद, पीपल, गूलर और पाकर यानि प्लक्ष के पेड़ों की छाल की मदद से बनाया गया है. साथ ही इसमें हल्दी, वेटिवर, आंवला, नारियल या तिल का तेल का प्रयोग करके बनाए गए हैं.

बता दें कि हल्दी (Turmeric) में करक्यूमिन (curcumin) पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाला) और एंटी-बैक्टीरियल है, जो मुहांसे, दाग-धब्बे और स्किन की रंगत को सुधारने में मदद करता है. वेटिवर (Vetiver/Khus) ये प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाला है. यह स्किन को सुकून देता है और सनबर्न कम करता है. आंवला (Amla) में विटामिन C सबसे ज्यादा पाया जाता है. जो स्किन को साफ रखने में मदद करता है. नारियल का तेल (Coconut Oil) रूखी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है. तिल का तेल (Sesame Oil) एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन को जरूरी पोषण देता है. इन सभी तत्वों का मेल इसे एक मल्टी-बेनिफिट स्किन ऑयल बनाता है. इसलिए ये लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Lip Fillers से जुड़े ऐसे जवाब जिन्हें ढूंढ रहे आप, जानें सेहत पर कितना पड़ता असर


(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments