होमWellnessBeautyLip Fillers से जुड़े ऐसे जवाब जिन्हें ढूंढ रहे आप, जानें सेहत...

Lip Fillers से जुड़े ऐसे जवाब जिन्हें ढूंढ रहे आप, जानें सेहत पर कितना पड़ता असर

Lip Fillers: होठों की खूबसूरती के लिए आजकल कई लोग लिप फिलर्स करवाते हैं, लिप फिलर्स आपको परफेक्ट पाउट ही नहीं देता है.

Lip Fillers: होठों की खूबसूरती के लिए आजकल कई लोग लिप फिलर्स करवाते हैं, लिप फिलर्स आपको परफेक्ट पाउट ही नहीं देता बल्कि ये सेक्सी लुक भी देता है. साथ ही उम्र के साथ दिखने वाले लक्षण भी हटा देता है. लेकिन क्या लिप फिलर्स करवाने से सेहत पर नुकसान होता है, या किस प्रकार का नुकसान होता है?

आजकल खूबसूरत और भरे हुए लिप्स पाने के लिए कई सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के बीच इस तरह का ट्रीटमेंट देखने को मिलता है. इसके कारण इसका आम लोगों में भी ट्रेंड काफी बढ़ गया है. लेकिन इन्हें करवाने से पहले अपने मन में चल रहे सवालों के जवाब जानना जरूरी है. चलिए जानते हैं.

कितने दिन टिकते लिप फिलर्स

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार लिप फिलर ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते. हाइलूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) से बने लिप फिलर 6 महीने से 1 साल तक टिक सकते हैं. वहीं कई लोगों पर हाइलूरोनिक एसिड का असर भी अलग-अलग होता है. हालांकि, कुछ परमानेंट लिप फिलर भी होते है, जैसे- सिलिकॉन इम्प्लांट्स या फैट ट्रांसफर, लेकिन ये प्रक्रियाएं सर्जिकल होती हैं और इनसे जुड़े जोखिम भी बड़े होते हैं. इसलिए, अधिकतर लोग अस्थायी फिलर्स को ही प्राथमिकता देते हैं.

बता दें कि लिप फिलर का असर खत्म होने पर होठ पहले जैसे हो जाते हैं. वहीं कई लोग इन ट्रीटमेंट को बार-बार करवाते हैं, जिससे स्किन की इलास्टिसिटी पर असर पड़ता है, जिससे होठों की प्राकृतिक बनावट थोड़ी बदल जाती है.

कैसे किया जाता है लिप फिलर?

लिप फिलर एक ऐसा ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसमें होठों में इंजेक्शन लगाया जाता है. इंजेक्शन के जरिए हाइलूरोनिक एसिड को होंठों में इंजेक्ट किया जाता है, जिससे होंठ फूले हुए और आकर्षक दिखते हैं. होठों पर हाइलूरोनिक एसिड इंजेक्शन लगाने के बाद आधा से एक घंटे रुकना होता है. उसके तुरंत बाद सामान्य दिनचर्या में लौटा जा सकता है.

कई लोगों को लगता है कि एक बार लिप फिलर्स करवाए तो अब दुबारा इन्हें करवाने की जरूरत नहीं पडेगी. लेकिन इसके अन्य विकल्प भी सुझाए जाते हैं, जैसे-लिप इम्प्लांट (Lip Implant), इसमें सिलिकॉन आदि को होठों में डाला जाता है, जो लंबे समय तक टिके रहता है. फैट ट्रांसफर (Fat Grafting) इसमें शरीर के दूसरे हिस्से से फैट निकालकर होंठों में डाला जाता है. लेकिन इस तरह के ट्रीटमेंट में सेहत को लेकर अपने नुकसान होते हैं. जिन्हें किसी डॉक्टर की सलाह के बाद ही किए जाने चाहिए.

लिप फिलर के साइड इफेक्ट्स

लिप फिलर के कुछ संभावित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे कि हल्की सूजन, लाली और कुछ मामलों में इंजेक्शन साइट पर छोटी गांठ बनना. इसलिए, इसे किसी अनुभवी और प्रमाणित डर्मेटोलॉजिस्ट या कॉस्मेटिक सर्जन से ही करवाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Laser Hair Removal ट्रीटमेंट करवाना कितना सही? डर्माटोलोजिस्ट से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)





author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments