होमWellnessBeautyLaser Hair Removal ट्रीटमेंट करवाना कितना सही? डर्माटोलोजिस्ट से जानें

Laser Hair Removal ट्रीटमेंट करवाना कितना सही? डर्माटोलोजिस्ट से जानें

Laser Hair Removal: आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवाना कितना सही है, किस उम्र में इसे करना चाहिए.

Laser Hair Removal: आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवाना कितना सही है, किस उम्र में इसे करना चाहिए. आजकल ब्यूटी ट्रीटमेंट्स को लेकर लोगों में काफी हद तक जागरूकता बढ़ गई है. ऐसे में यंगस्टर से लेकर एडल्डहुड तक में इन ट्रीटमेंट्स को लेकर जानकारी फैली हुई है. इसलिए इनकी सही जानकारी होना जरूरी है.

चेहरे, हाथ, पैरों या अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. कई मामलों में लेजर हेयर रिमूवल परमानेंट होते है. यानी इसे कराने से दोबारा बाल नहीं आते. वहीं इस ट्रीटमेंट को लेकर कई तरह के सवाल भी मन में चल रहे होते हैं, जैसे,- किसकी सही उम्र क्या है? इस ट्रीटमेंट को कैसे करवाना चाहिए? क्या इस ट्रीटमेंट के कराने से बाल पूरी तरह से साफ हो जाते हैं? चलिए जानते हैं सभी सवालों के जवाब.

क्या होता है लेजर हेयर रिमूवल?

लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट के दौरान मशीन से लेजर किरणें निकलती हैं, जो सीधे बालों की जड़ों पर असर करती है. ये किरणें बालों में मौजूद मेलेनिन पिगमेंट को टारगेट करती हैं और हेयर फॉलिकल को नुकसान पहुंचाती हैं. हेयर फॉलिकल यानि त्वचा में स्थित एक छोटी, नलीनुमा संरचना (रोमकूप) होती है, जहां से बालों का विकास होता है. ये किरणें हेयर फॉलिकल को खत्म करती हैं जिससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है. या फिर धीमी हो जाती है.

कहा जाता है कि एक बार के ट्रीटमेंट से बालों की ग्रोथ नहीं रुकती बल्कि इस ट्रीटमेंट को कई सेशन्स में किया जाता है. क्योंकि शरीर में बालों के ग्रोथ के अलग-अलग साइकल होते हैं. इसलिए इस ट्रीटमेंट को कई बार करवाया जाता है.

क्या ये ट्रीटमेंट खत्म कर देता है बाल

जरूरी नहीं कि इस ट्रीटमेंट के करवाने से बाल हमेशा के लिए खत्म हो जाएं, बल्कि उनकी ग्रोथ को काफी हद तक कम कर देता है. कई लोगों में बाल बहुत पतले, हल्के और कम संख्या में वापस आने लगते हैं.

क्या है सही उम्र?

एक्सपर्ट के अनुसार, लेजर हेयर रिमूवल की कोई तय उम्र नहीं होती. लेकिन फिर भी इस तरह के ट्रीटमेंट को कम से कम 16 से 17 साल के बाद करवाने चाहिए हैं. क्योंकि शरीर में हार्मोनल बदलाव टीनएर्जस तक होते हैं. बालों की ग्रोथ पूरी तरह से हार्मोनल बदलाव पर टिकी होती है. वहीं इंसान के शरीर का विकास पूरी तरह से टीनएज में ही होता है. इसलिए इस तरह के ट्रीटमेंट छोटी उम्र में नहीं करवाने चाहिए.

लड़कियों के लिए कब है सही समय?

लड़कियों के लिए लेजर हेयर रिमूवल का सबसे सही समय पीरियड्स शुरू होने के बाद है. इस समय तक उनके हार्मोन्स स्टेबल हो जाते हैं. और बालों का पैटर्न सेट हो जाता है. अगर इससे पहले लेजर कराया जाए, तो हार्मोनल बदलावों की वजह से बाद में फिर से बाल उग जाते हैं.

लड़कों के लिए कब कराएं लेजर?

लड़कों के लिए लेजर हेयर रिमूवल का सही समय है, जब बालों का ग्रोथ पैटर्न स्थिर हो जाता है. मतलब चेहरे या शरीर पर बालों का ग्रोथ पैटर्न तय हो चुका हो. बहुत जल्दी कराने पर भविष्य में हार्मोनल एक्टिविटी के कारण नए बाल नजर आ सकते हैं.

डर्माटोलोजिस्ट का क्या कहना?

डर्माटोलोजिस्ट के अनुसार लेजर हेयर रिमूवल बिल्कुल सेफ होता है. आज के लेजर मशीन स्किन-फ्रेंडली हैं और सेंसिटिव स्किन पर भी अच्छे रिजल्ट देते हैं. बस जरूरी है कि इन ट्रीटमेंट को विश्वसनीय जगह से करवाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अगर करवाते हैं Nail Extension? हो जाए सावधान, हो सकता कैंसर!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments