होमWellnessFitnessDouble Chin से छुटकारा पाने के लिए करें ये Exercise, जिम जाने...

Double Chin से छुटकारा पाने के लिए करें ये Exercise, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Yoga For Jawline: इन एक्सरसाइज को करने से आपकी सेहत भी सही रहेगी और आप किसी बीमारी के शिकार होने से भी बचेंगे.

Yoga For Jawline: आजकल लोग मोटापे के साथ-साथ डबल चिन से भी काफी परेशान रहते हैं. डबल टिन ठुड्डी के नीचे बढ़ा हुआ मांस या फिर ढीली स्किन को कहा जाता है. ये मुख्य रूप से उम्र बढ़ने, जेनेटिक्स या फिर गलत खान-पान के कारण होती है. लेकिन इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, इसके लिए आप कुछ एक्सरसाइज को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर ठीक कर सकते हैं.

कई लोग डबल चिन को हटावाने के लिए कॉस्मेटिक इलाज, काइबेला इंजेक्शन (वसा घोलने वाली दवा), कूलस्कल्प्टिंग (फैट फ्रीजिंग), रेडियोफ्रीक्वेंसी, अल्ट्रासाउंड (Ultherapy) (त्वचा कसना), और चिन लिपोसक्शन (सर्जिकल वसा निकलवाने जैसे ट्रीटमेंट् करवाता है. ये तरीके ठुड्डी के नीचे की चर्बी को कम कर जॉलाइन को बेहतर बनाते हैं. लेकिन अगर आप कुछ एक्सरसाइज को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं, तो आपको इस तरह के ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी. इन एक्सरसाइज को करने से आपकी सेहत भी सही रहेगी और आप किसी बीमारी के शिकार होने से भी बचेंगे.

डबल चिन को गायब करने वाले योगासन | Yoga Poses to Eliminate a Double Chin

चिन लिफ्ट (Lift Your Chin): चिन लिफ्ट एक्सरसाइज करने के लिए सिर को पीछे की ओर झुकाएं और पीछा का दृश्य देखें. कुछ सेकंड होल्ड करें और दोहराएं. इससे जॉलाइन टाइट होती है.

भुजंगासन (Bhujangasana): भुजंगासन करने से आपके गर्दन और ठुड्डी दोनों की मांसपेशिया मजबूत होती है. इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं. इस एक्सरसाइज को सावधानी से करें. जितना देर शरीर होल्ड किया जा सके उतनी देर ही होल्ड करें.

जॉ रिलीज एक्सरसाइज (Jaw Release Exercise): इस एक्सरसाइज को करने के लिए मुंह बंद करके चबाने जैसा मूवमेंट करें. अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो मुंह खोलकर कुछ सेकंड के लिए होल्ड करें. इस तरह से कई बार दोहराएं. ऐसा करने से आपके जबड़े की मांसपेशियां मजबूत होती है और लचीली बनती हैं.

टंग स्ट्रेच (Tongue Stretch): टंग स्ट्रेच यानि जीभ को जितना हो सके बाहर निकालें, और जीभ को ठुड्डी की तरफ ले जाएं. इस प्रक्रिया को कुछ सेकेंड होल्ड करें और फिर रिलैक्स करें. ये एक्सरसाइज ठुड्डी के नीचे की मांसपेशियों को एक्टिव करता है.

सिंह मुद्रा (Simha Mudra): यह ठुड्डी और गर्दन की मांसपेशियों को एक्टिव करने के लिए सबसे प्रभावी योगासन में से एक है. आराम से बैठें, गहरी सांस लें और छोड़ते समय मुंह को पूरा खोलें, जीभ बाहर निकालें और चेहरे को स्ट्रेच करें. यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इससे चेहरे की कई मांसपेशियां एक साथ काम करती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसे करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है.

नेक स्ट्रेच (Neck Stretch): नेक स्ट्रेच करें. इस एक्सरसाइज को करने के लिए खड़ें हो जाएं, या फिर बैठे-बैठे सिर को पीछे की ओर झुकाएं और कुछ देर होल्ड करें, ध्यान रहे जितनी देर होल्ड कर सकें उतनी देर ही होल्ड करना है. यह एक्सरसाइज गर्दन की मांसपेशियों को लंबा और एक्टिव बनाती है.

इन बातों का भी रखें ख्याल

इन एक्सरसाइज को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, रेगुलर प्रैक्टिस करने से आपकी मांसपेशिया मजबूत होंगी और बल्ड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा. मांसपेशियों में अपने आप सुधार होगा. इसके असरदार परिणाम के लिए आप इन्हें रोजाना करें. एक्सरसाइज के अलावा अपनी बैलेंस डाइट रखें.

यह भी पढ़ें: Fit रहने के लिए इतनी देर करें एक्सरसाइज, WHO की गाइडलाइन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments