होमHealth Newsदवा खाएंगे वजन घटाएंगे! ऐसा सोचने वाले पहले जान लें साइड इफेक्ट्स;...

दवा खाएंगे वजन घटाएंगे! ऐसा सोचने वाले पहले जान लें साइड इफेक्ट्स; एक्सपर्ट्स दे रहे चेतावनी

Weight Loss Drugs In India: भारत में वजन कम करने को लेकर लोग तेजी से दवाओं के सेवन कर लेना चाहते हैं. ये दवा तेजी से फेमस भी हो रही है.

Weight Loss Drugs In India: भारत में वजन कम करने को लेकर लोग तेजी से दवाओं के सेवन कर लेना चाहते हैं. वजन घटाने वाली दवाएं तेजी से लोगों के बीच फेमस तो हो रही हैं, लेकिन इसे लेकर कई एक्सपर्ट्स अलर्ट भी जारी कर रहे हैं. इनमें खासतौर पर GLP-1 ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल पर एक्सपर्ट ने चिंता जताई है. सरकार भी ऐसी दवाओं का सेवन बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन से करने के लिए मना कर रही है.

अब इस मामले पर मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर फेमस कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉक्टर नरेश त्रेहान ने इन दवाओं के सेवन पर एक बयान दिया है. उन्होंने सलाह दी कि इन दवाओं का इस्तेमाल काफी खतरनाक हो सकता है. क्योंकि ये दवाएं कोई लाइफस्टाइल प्रोडक्ट नहीं है. बल्कि इे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बनाया गया है.

मार्केट में उपलब्ध होंगी सस्ती दवाएं | Weight Loss Cheaper Medicine Available in Market

जानकारी के लिए बता दें कि मार्केट में जल्द ही वजन कम करने वाली दवाओं के सस्ते वर्जन मिलने वाले हैं. ये सस्ती दवाएं बड़ी संख्या में उपलब्ध होंगी. इसके पीछे का भी कारण है. दरअसल हाल ही में ऐसी दवाओं का पेटंट खत्म हो चुका था. जिसके बाद से कई इसके सस्ते वर्जन आए. इतना ही नहीं इन सस्ते वर्जन को ऑनलाइन फॉर्मेसी से लेकर वेलनेस क्लीनिक्स बेच रहे हैं. उधर सोशल मीडिया पर भी वजन घटाने का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ चुका है. लोग दवाओं का सहारा लेकर तेजी से वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर अधूरी जानकारी दी जा रही है. इसलिए इसे बिना सोचे समझे इस्तेमाल न करें.

यह भी पढ़ें: बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बेची तो होगी कार्रवाई, फैट लॉस इंजेक्शन पर सरकार का सख्त एक्शन

सरकार ने दिखाई सख्ती

उधर ऐसी बिक्री पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से सख्ती शुरू कर दी गई है. दरअसल सरकार की ओर से देशभर में 49 जगहों पर छापेमारी की गई. इनमें वेयरहाउस, मेडिकल स्टोर्स और वेलनेस सेंटर शामिल थे. जब जांच की गई तो उसमें खुलासा हुआ कि इन सभी जगहों पर ऐसी दवाएं बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बेचे जा रहे थे, जो लोगों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डाल सकते थे. इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. इसके बाद ड्रग रेगुलेटर की ओर से भी साफ चेतावनी दी गई कि ऐसी किसी भी एक्टीविटी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

असरदार लेकिन जान लें साइड इफेक्ट्स | Side Effects of Weight Loss Injections

अगर आप इसका सेवन बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के करते हैं, तो इसका नुकसान हो सकता है. डॉक्टर नरेश त्रेहान ने भी लोगों को यही सलाह दी है कि दवा असरदार जरूर है लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं. उन्होंने कहा कि इस दवा को ओवर द काउंटर या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध नहीं होना चाहिए. क्योंकि लोग इस दवा को वजन घटाने का आसान तरीका मान लेंगे और नतीजा न एक्सरसाइज करेंगे और न ही अच्छी डाइट लेंगे. क्योंकि वजन घटने के बाद वो इस दवा का सेवन कर सकते हैं. ये बहुत खतरनाक है. साइड इफेक्ट्स की अगर बात की जाए तो इसमें पैनक्रियाटाइटिस, मतली, उल्टी और लीवर पर असर जैसी समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं ये गंभीर रूप भी ले सकती है.

सेल्फ मेडिकेशन से बचें

क्योंकि लोग ऑनलाइन आसानी से मिलने वाली दवा सोचकर इसका सेवन करना शुरू कर देंगे जो आपके स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डाल सकता है. इसपर डॉक्टर ने भी लोगों को सलाह दी कि सेल्फ मेडिकेशन से बचें. किसी भी इलाज के लिए एक्सपर्ट्स की निगरानी बहुत जरूरी होती है. ताकि अगर आगे कोई खतरा है तो उससे बचने में मदद मिल सके. उधर सरकार भी ऐसे प्रचार-प्रसार पर भी लगाम लगाने की तैयारी में जुट चुकी है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज वालों के लिए बड़ा खतरा, चुपचाप खराब हो रहा है लिवर! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments