होमPodcastOpen Kitchen से निकलने वाला धुआं धीरे-धीरे फेफड़ों पर डालता असर! देखें...

Open Kitchen से निकलने वाला धुआं धीरे-धीरे फेफड़ों पर डालता असर! देखें पूरा VIDEO

Parenting Tips: क्या आपके घर में ओपन किचन है और सुबह उठते ही लगातार छींकें आती हैं? क्या बच्चों में खांसी-जुकाम हफ्तों तक बना रहता है? अगर हां, तो यह सिर्फ मौसम का असर नहीं, बल्कि आपके घर के माहौल और रोज़मर्रा की आदतों का नतीजा भी हो सकता है. हमारे खास हेल्थ पॉडकास्ट में […]

Parenting Tips: क्या आपके घर में ओपन किचन है और सुबह उठते ही लगातार छींकें आती हैं? क्या बच्चों में खांसी-जुकाम हफ्तों तक बना रहता है? अगर हां, तो यह सिर्फ मौसम का असर नहीं, बल्कि आपके घर के माहौल और रोज़मर्रा की आदतों का नतीजा भी हो सकता है.

हमारे खास हेल्थ पॉडकास्ट में बाल रोग विशेषज्ञ और एलर्जी एक्सपर्ट डॉ. नीरज गुप्ता (Sir Ganga Ram Hospital, दिल्ली) ने इन सभी जरूरी विषयों पर विस्तार से चर्चा की है. उन्होंने बताया कि ओपन किचन से निकलने वाला धुआं और इंडोर पॉल्यूशन धीरे-धीरे फेफड़ों पर असर डालता है, जिससे एलर्जी और सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

सुबह-सुबह छींकें आना अक्सर डस्ट एलर्जी, ठंडी हवा या एयर कंडीशनर की गलत सेटिंग का संकेत हो सकता है. खासकर जब एसी का तापमान बहुत कम रखा जाता है, तो यह शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है.

बच्चों में लंबे समय तक रहने वाली खांसी-जुकाम का कारण केवल संक्रमण नहीं, बल्कि घर की हवा, धूल, और कभी-कभी इस्तेमाल होने वाली धूप-अगरबत्ती भी हो सकती है. छोटे बच्चों के आसपास इनका अधिक उपयोग उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

मास्क पहनने से दम घुटने की शिकायत भी आम है, लेकिन सही तरीके से मास्क पहनना और सही साइज चुनना बेहद जरूरी है. वहीं, बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को दी जाने वाली कुछ कफ सिरप गंभीर साइड इफेक्ट्स का कारण बन सकती हैं और अस्पताल तक ले जा सकती हैं.

यह पॉडकास्ट आपको जागरूक करने और आपके घर को एक हेल्दी स्पेस बनाने की दिशा में मदद करेगा. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप अपने परिवार, खासकर बच्चों को स्वस्थ रख सकते हैं.

यह भी देखें: चीजों का भूल जाना, ले सकता है बीमारी का बड़ा रूप! इन बातों पर दें ध्यान


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments