होमPodcastचीजों का भूल जाना, ले सकता है बीमारी का बड़ा रूप! इन...

चीजों का भूल जाना, ले सकता है बीमारी का बड़ा रूप! इन बातों पर दें ध्यान

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में “भूल जाना” एक आम बात लगती है. लेकिन हर भूलना सामान्य नहीं होता. इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं कि कब भूलना एक नॉर्मल आदत है और कब यह बीमारी का संकेत बन सकता है. हमारे साथ हैं Dr. Atampreet Singh, जो बताते हैं कि मेमोरी हमारे […]

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में “भूल जाना” एक आम बात लगती है. लेकिन हर भूलना सामान्य नहीं होता. इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं कि कब भूलना एक नॉर्मल आदत है और कब यह बीमारी का संकेत बन सकता है.

हमारे साथ हैं Dr. Atampreet Singh, जो बताते हैं कि मेमोरी हमारे दिमाग की एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें जानकारी को स्टोर, प्रोसेस और रिकॉल किया जाता है. हल्की-फुल्की चीज़ें भूलना सामान्य है. लेकिन अगर आप बार-बार जरूरी बातें, नाम या रास्ते भूलने लगें, तो यह चिंता का विषय बन सकता है.

उम्र के साथ याददाश्त में बदलाव आना स्वाभाविक है, लेकिन अचानक गिरावट #brainstroke, #thyroid, या किसी #infection की ओर इशारा कर सकती है. कुछ दवाइयों का असर भी मेमोरी को कमजोर कर सकता है, इसलिए सही समय पर टेस्ट कराना जरूरी है. आजकल की लाइफस्टाइल भी दिमाग पर असर डाल रही है. घंटों रील्स देखना, हर चीज़ के लिए एआई पर निर्भर रहना, शराब का सेवन और नींद की भारी कमी, ये सभी हमारे ब्रेन फंक्शन को धीरे-धीरे कमजोर कर रहे हैं.

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों से आप अपने दिमाग को सुपर पावर बना सकते हैं, जैसे पर्याप्त नींद लेना, चीज़ों को रिपीट करना, नया सीखते रहना और हेल्दी रूटीन अपनाना. दिमाग भी शरीर का हिस्सा है, जितना ध्यान देंगे, उतना बेहतर काम करेगा.

यह भी देखें: एक जैसी नहीं होती Fracture और Muscle Injury, डॉक्टर से जानें क्या है फर्क


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments