होमHealth NewsCancer से परेशान मरीज ने अस्पताल से कूदकर लगाई छलांग, जानें कितना...

Cancer से परेशान मरीज ने अस्पताल से कूदकर लगाई छलांग, जानें कितना खतरनाक होता है मुंह का कैंसर

Mouth Cancer Symptoms: नोएडा के सेक्टर- 24 स्थित ESIC अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की.

Mouth Cancer Symptoms: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां नोएडा के सेक्टर- 24 स्थित ESIC अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की. इस खबर के सामने आते ही चारों तरफ हड़कप मच गया है. वहीं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे मरीजों को लेकर बड़ा सवाल कर दिया है.

हालांकि इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इसमे सामने आया कि मृतक मुंह के कैंसर से पीड़ित था और 9 मार्च 2026 से एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उनकी देखभाल के लिए उनकी पत्नी भी अस्पताल में उनके साथ रह रही थीं. मृतक की पहचान 47 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो नोएडा के भंगेल इलाके का रहना वाला था. मुकेश पिछले काफी समय से मुंह के कैंसर से पीड़ित था और इसी बीमारी के चलते भारी तनाव में था.

मानसिक परेशानी से पीड़ित था मृतक

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मरीज अपनी बीमारी से काफी तनाव में था. बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव और शारीरिक पीड़ा के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया. जिसके चलते उसने आत्महत्या की. बुधवार की रात उन्होंने अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित जीने के पास की खिड़की खोली और वहीं से नीचे कूद गए. गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

वहीं बारीकी से जांच करने के बाद पूरा मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पूछताछ में हर बातों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

क्या होता है मुंह का कैंसर

मुंह का कैंसर (Oral Cancer) होठों, जीभ, मसूड़ों या गाल के अंदरूनी हिस्से की कोशिकाओं में होने वाली असामान्य और अनियंत्रित वृद्धि है. यह मुख्य रूप से तंबाकू, गुटखा, खैनी या शराब के सेवन से होता है. इसके शुरुआती लक्षणों में ठीक न होने वाला छाला, लाल/सफेद धब्बे, या मुंह में गांठ दिखती है.

मुंह का कैंसर मुख्य रूप से जीभ, मसूड़े, गाल की परत, मुंह के नीचे (floor of mouth), और होंठों पर फैलता है. जो लोग अपने मुंह की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते साथ ही वे लोग जो तंबाकू (धूम्रपान या चबाना), शराब का अधिक सेवन, और एचपीवी (HPV) वायरस के संक्रमण के कारण होता है. ध्यान दें अगर मुंह में कोई ऐसा घाव या छाला हो जो 2-3 हफ्ते में ठीक न हो. या फिर मुंह के अंदर लाल या सफेद (Leukoplakia) धब्बेल दिख रहे हो. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुंरत संपर्क करें.

कैसे करें बचाव

मुंह से कैंसर से बचने के लिए तंबाकू और शराब से दूर रहना सबसे अच्छा उपाय है. साथ ही, नियमित रूप से डेंटिस्ट से मुंह की जांच करवानी चाहिए.

कितना खतरनाक है मुंह का कैंसर

मुंह का कैंसर (Oral Cancer) एक बेहद खतरनाक और जानलेवा बीमारी है, जो तेजी से फैलती है. अगर सही समय (शुरुआती चरण) पर इसका इलाज न हो, तो यह शरीर के अन्य हिस्सों में फैलकर जान ले सकता है. हालांकि, यदि शुरुआती स्टेज में ही पहचान कर ली जाए, तो यह पूरी तरह ठीक हो सकता है. भारत में यह पुरुषों में सबसे आम कैंसर में से एक है.

यह भी पढ़ें: बेअसर हो रही Typhoid की दवाईयां, रिसर्च में हुआ खुलासा, बरतें ये सावधानियां

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments