होमHealth NewsHigh Blood Pressure: हर्बल चाय ब्लड प्रेशर करता कंट्रोल! रिसर्च में हुआ...

High Blood Pressure: हर्बल चाय ब्लड प्रेशर करता कंट्रोल! रिसर्च में हुआ खुलासा

High Blood Pressure (hypertension): हिबिस्कस हर्बल टी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है. हर्बल टी के पीने से दिल की सेहत में सुधार होता है.

High Blood Pressure (hypertension): चाय पीना किसे पसंद नहीं है. अगर आप किसी के घर में जाते हैं तो सबसे पहले आपसे चाय के लिए ही पूछा जाता है, और आप हां भी कह देते हैं. चाय न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी पहली पसंद मानी जाती है. चाय को तुर्की, आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम (UK), चीन, भारत, रूस, मोरक्को, पाकिस्तान, केन्या और अर्जेंटीना जैसे देशों में बेहद शौक से पी जाती है.

चाय के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. एक नई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि कुछ नेचुरल हर्बल टी का सेवन करने से बीपी कंट्रोल किया जा सकता है. हर्बल टी, ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखती हैं, जिससे बीपी कंट्रोल, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक जैसी समस्या परेशान नहीं करती. इस नई रिसर्च में चार तरह की हर्बल टी के बारे में बताया गया है.

डॉ. अर्नो क्रोनर (Dr. Arno Kroner) कैलिफोर्निया स्थित एक बोर्ड-प्रमाणित फंक्शनल और ईस्टर्न मेडिसिन विशेषज्ञ हैं, जिन्हें क्रोनिक बीमारियों, दर्द प्रबंधन, ट्रॉमा, और माइग्रेन के इलाज में महारत हासिल है. डॉ. अर्नो क्रोनर के अनुसार हिबिस्कस हर्बल टी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है. हर्बल टी के पीने से दिल की सेहत में सुधार होता है. नई रिसर्च में इस हर्बल टी के बारे में विस्तार से बताया गया है.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती ये हर्बल टी | Herbal Tea Blood Pressure.

The Journal of Nutrition में छपी रिपोर्ट के अनुसार हिबिस्कस टी (Hibiscus Tea) पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है. इस रिसर्च में बताया गया है कि जो 3 कप हिबिस्कस टी पीते है उनके सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में औसतन 7.2 mmHg की गिरावट देखी गई.

क्या होती है हर्बल टी?

हर्बल टी, हर्बल टी का मतलब पौधों, जड़ी-बूटियों और नेचुरल चीजों से बनाई गई टी को हर्बल टी कहा जाता है. हर्बल शब्द उन चीजों के लिए किया जाता है जैसे- पेड़-पौधों के पत्तों, फूलों, जड़ों, बीजों या छाल से बनाए गए प्रोडक्ट के लिए हर्बल शब्द इस्तेमाल किया जाता है. पुराने समय में हर्बल चीजें का प्रयोग किया जाता था.

हर्बल प्रोडक्ट में दवाइयां, चाय, तेल, क्रीम और सप्लीमेंट शामिल हो सकते हैं. जैसे तुलसी, अदरक, हल्दी, नीम और अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियाँ अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं. हर्बल तरीके से बनाई गई चीजों में साइट इफेक्ट कम पाए जाते हैं. वहीं हर्बल टी, जैसे ग्रीन टी या हिबिस्कस टी, शरीर को डिटॉक्स करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती हैं.

हिबिस्कस टी (Hibiscus Tea)

हिबिस्कस टी, गुड़हल के फूलों से बनाई जाती है. इस फूल में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों को दूर रखते हैं. रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि ये ब्लड प्रेशर कम करने के अलावा ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को भी कम करती है. हिबिस्कस चाय गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाती है और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करती है.

हालांकि, ये जरूरी है कि इन हर्बल चाय को पीने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है. क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से रिस्पॉन्स करता है. इसलिए इन चाय को पीने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: Headphones से ब्रेन कैंसर का खतरा?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments