होमDietDiabetes Diet: 200 पार हो जाएगा Sugar Level, अगर खाएं ये फल

Diabetes Diet: 200 पार हो जाएगा Sugar Level, अगर खाएं ये फल

Diabetes Diet: लंबे समय तक शुगर हाई रहने से नसों, आंखों, किडनी और हृदय को गंभीर नुकसान हो सकता है, जिससे हर्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

Diabetes Diet: कई लोग मिट्ठा खाने के बहुत शौकीन होते हैं. ज्यादा मिट्ठा खाना शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. शुगर लेवल बढ़ जाने पर मुख्य तौर पर डायबिटीज नामक बीमारी हो जाती है, लेकिन इसके साथ ही शरीर में बढ़ा शुगर लेवल दिल की बीमारियों को भी बुलावा देता है. इसलिए इस बात पर ध्यान दें कि आप जिन फलों को खा रहे हैं, उन्हें खाने पर हेल्दी रहेंगे या फिर बीमार हो जाएंगे. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऐसे कौन से फल हैं जो शुगर लेवल बढ़ा देते हैं.

बता दें कि शरीर में शुगर लेवल (हाइपरग्लाइसेमिया) बढ़ने पर अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान, धुंधली दृष्टि और घाव देरी से भरने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं. लंबे समय तक शुगर हाई रहने से नसों, आंखों, किडनी और हृदय को गंभीर नुकसान हो सकता है, जिससे हर्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

इन फलों को डाइट में भूलकर भी न करें शामिल

अंगूर (Grapes): जो लोग सुबह-सुबह डाइट में हेल्दी रहने के लिए अंगूर खाते हैं, वह ध्यान से सुन ले अंगूर में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है. भले वह खाने में खट्टे खट्टे लगे लेकिन इनमें फ्रक्टोज की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है. जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है. बार-बार खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है. इनका सेवन जूस की मात्रा में बिल्कुल न करें.

आम (Mango): गर्मी आने के बाद कई लोग आम को डाइट का नियमित रुप से हिस्सा बना लेते हैं. लेकिन आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 प्लस होता है. यानि इसमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक है. अगर आप इसे रोजाना खाते हैं तो आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है. इसलिए सीमित मात्रा में आम को डाइट का हिस्सा बनाए. रोजाना खाने से बचें.

केला (Banana): कई लोग केले को फिट रहने के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं. लेकिन केले में स्टार्च और शुगर दोनों अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है. इसलिए इनका सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए. बहुत ज्यादा पके केले आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं.

अनानास (Pineapple): अनानास एक खट्टा फल है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसके खाने से इंसुलिन प्रभावित होता है. इसमें सिंपल शुगर होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी सामान्य मात्रा में होता है. अनानास के ज्यादा या रोजाना सेवन से बचना चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान

  • जो लोग रोजाना जूस पीते हैं, उन्हें फल खाने चाहिए. लेकिन एक ही फल को अपनी डाइट का हिस्सा न बनाए.
  • फाइबर वाले फलों जैसे,- सेब, नाशपाती को डाइट का हिस्सा बनाए.
  • हमेशा एक बार में ज्यादा फल न खाएं.
  • फलों को हमेशा खाने के बाद या बीच में खाना चाहिए, खाली पेट खाने से बचें.

यह भी पढ़ें: High Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना पिएं हेल्दी ड्रिंक्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments