होमDietHigh Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना पिएं हेल्दी...

High Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना पिएं हेल्दी ड्रिंक्स

High Cholesterol: हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. पढ़ें पूरा आर्टिकल.

High Cholesterol: आज के समय में कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो चुकी है. हर दूसरा इंसान इस समस्या से परेशान है. वैसे तो इस समस्या को कम करने के लिए कुछ दवाईयों और आसान तरीकों से कम किया जा सकता है. लेकिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप कुछ खास तरह की चाय का प्रयोग भी कर सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारणों में सेचुरेटेड और ट्रांस फैट युक्त अनहेल्दी डाइट (फास्ट फूड, तला-भुना), शारीरिक निष्क्रियता (व्यायाम न करना), मोटापा, धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन शामिल होता है. इसके अलावा ये बीमारी आनुवंशिक कारण, मधुमेह, तनाव और उम्र के बढ़ना के साथ तेजी से बढ़ती है. अच्छी बात ये है कि हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती चाय

ग्रीन टी: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है. ग्रीन टी कैटेचिन (Catechins) (जैसे EGCG) से भरपूर होती है. ये शरीर के सेल्स को डैमेज होने से बचाती है. इसमें कैफीन (कॉफी से कम), पॉलीफेनॉल, विटामिन E, और फ्लेवोनोइड्स भी पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन घटाने में भी मदद करता है.

हिबिस्कस (गुड़हल) की चाय: हिबिस्कस यानि गुड़हल की चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. ये एंथोसायनिन और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होती है, जो लीवर में फैटी एसिड के हटाकर बैड कोलेस्ट्रॉल और फैट को कम करती है. यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है और ब्लड वेसेल्स में फैट के जमाव को रोककर दिल की सेहत में सुधार करती है.

नींबू पानी: नींबू पानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. नींबू में पेक्टिन होता है, जो एक प्रकार का फाइबर है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करता है. वहीं नींबू विटामिन C से भरपूर होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और शरीर में फैट को सही तरीके से डाइजेस्ट करता है. नींबू पानी को आप आसानी से दोपहर या फिर शाम को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

क्या होता है बैड कोलेस्ट्रॉल

बैड कोलेस्ट्रॉल, जिसे वैज्ञानिक भाषा में LDL (Low-Density Lipoprotein) कहा जाता है, शरीर में पाया जाने वाला एक प्रकार का वसा (fat) है. इसे बैड यानि खराब कहा जाता है क्योंकि इसकी अधिक मात्रा आपकी धमनियों (arteries) की दीवारों पर जमा होने लगता है, जिससे धमनियों का आकार संकरा और कठोर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Alert! अगर आप भी सुबह खाली पेट लेते ये Diet, तुरंत करे बंद, नहीं डाइजेस्टिव सिस्टम हो जाएंगे बेहाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments