होमWellnessFitnessHealthy Body Signs: क्या आप हेल्दी हैं या नहीं? शरीर दे रहा...

Healthy Body Signs: क्या आप हेल्दी हैं या नहीं? शरीर दे रहा संकेत, ऐसे पहचानें

Healthy Body Signs: कई बार हमारा शरीर ही हमें बीमार होने से पहले कई संकेत देता है. जिससे पता चल जाता है कि हम बीमार है या नहीं?

Healthy Body Signs: कई बार हमारा शरीर ही हमें बीमार होने से पहले कई संकेत देता है. जिससे पता चल जाता है कि हम बीमार है या नहीं? वहीं अगर हम हेल्दी और फिट हैं तो भी हमारा शरीर संकेत देता है कि हम फिट हैं. बस इन संकेतों को पहचाना होता है.

आज की बदलती लाइफस्टाइल में कई लोगों के पास इतना समय नहीं कि वह समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप करा सकें. इसलिए आप अपने शरीर के दिए कुछ संकेतों को पहचान कर ये आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप फिट हैं. हेल्दी रहने के लिए जिम जाना, योगा करना, एक्सरसाइज करना और हेल्दी डाइट को शामिल करना ही काफी नहीं होता. बल्कि अगर आपका शरीर कुछ खास प्रकार के संकेत दे रहा है तो आप फिट रहना का राज जान सकते हैं. चलिए जानते हैं.

हेल्दी शरीर के संकेत | Healthy Body Signs

नींद का जल्दी आना: हेल्दी और फिट रहने के लिए नींद जरूरी होती है. वहीं एक इंसान को फिट रहने के लिए कम से कम 7-8 घंटा की नींद लेनी जरूरी होती है. लेकिन बदलती लाइफस्टाइल में नींद के घंटे तेजी से घट रहे हैं. वहीं अगर आप बिस्तर पर लेटने के कुछ मिनटों के बाद सो जाते हैं और सुबह आपकी नींद बिना किसी के टोकने पर खुल जाती है तो आप स्वस्थ हैं. अच्छी, गहरी और चैन की नींद मानसिंक शांति का संकेत है.

डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहना: कई लोग खराब डाइजेस्टिव सिस्टम से परेशान रहते हैं. इसका मतलब है वह स्वस्थ नहीं है. वहीं जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम पूरी तरह से सही है यानि जिन्हें एसिडिटी या खाना खाने के बाद भारीपन नहीं लगता, और खाना आसानी से पच जाता है, वह हेल्दी और फिट रहने का संकेत है. हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम यानि पाचन तंत्र का सही रहना एक फिट और स्वस्थ रहने का संकेत है.

चोट लगने पर जल्दी ठीक होना: जिन लोगों की चोट जल्दी ठीक हो जाती है. यानि शरीर संकेत दे रहा है कि आपका इम्यून सिस्टम बेहतर है. और आप फिट हैं. चोट का जल्दी ठीक होना, सर्दी-खांसी या बुखार का जल्दी ठीक होना. ये अच्छे संकेत होते हैं कि आप फिट एंड फाइन हैं. बीमारी का ठीक हो जाना आपकी इम्युनिटी सिस्टम पर निर्भर करती है. जिन लोगों की इम्युनिटी सिस्टम खराब होती है वह जल्दी रिकवर नहीं हो पाते.

मन शांत और खुश रहना: मन का शांत और खुश रहना भी हेल्दी और फिट रहने का संकेत होता है. इसका मतलब है कि आप मानसिक रूप से हेल्दी है. मानसिक रूप से हेल्दी रहना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी सही माना जाता है. जिन लोगों का मन अशांत रहता है उन्हें गुस्सा जल्दी आता है और वह चिड़चिड़े स्वभाव के शिकार हो जाते हैं. वहीं गुस्सा और चिड़चिड़ा स्वभाव कई बीमारियों को जन्म देता है. इसलिए फिट एंड फाइन रहने के लिए एक व्यक्ति की मानसिक शांति जरूरी है.

साफ यूरीन: अच्छी सेहत का संकेत साफ यूरीन भी होता है. साफ और हल्के पीले रंग का यूरीन आने का मतलब है कि आपका शरीर अच्छी तरह हाइड्रेट है. यह किडनी की सेहता का भी संकेत है. वहीं अगर पेशाब गाढ़ा आ रहा है तो अलर्ट हो जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Healthy Habits: इन आदतों को अपनाने से आप रहेंगे फिट, बिना देरी के फॉलो करें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments