होमWellnessFitnessHealthy Habits: इन आदतों को अपनाने से आप रहेंगे फिट, ...

Healthy Habits: इन आदतों को अपनाने से आप रहेंगे फिट, बिना देरी के फॉलो करें

Healthy Habits: आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक में जिम जाने का क्रेज देखा जा रहा है. लेकिन क्या सिर्फ जिम जाने से आप फिट रह सकते हैं.

Healthy Habits: आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक में जिम जाने का क्रेज देखा जा रहा है. लेकिन क्या सिर्फ जिम जाने से आप फिट रह सकते हैं. जी बिल्कुल नहीं, अगर आप सोचते हैं कि जिम जाने से आपका शरीर फिट रहेगा तो ये बात सोचना बिल्कुल गलत है. क्योंकि फिट रहने के लिए आपको जिम जाने के साथ-साथ, हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करनी चाहिए.

दरअसल हेल्दी लाइफस्टाइल का मतलब है कि आपको अपने जीवन में कुछ ऐसी हेल्दी आदतें शामिल करनी चाहिए जिससे आप फिट रह सकें. ये आदतें कौन सी हैं? इस आर्टिकल में इसी बात पर चर्चा करेंग. चलिए जानते हैं. किन हेल्दी आदतों को शामिल करने से आप फिट रह सकते हैं.

Fit रहने के लिए जीवन में शामिल करें ये आदतें | Healthy Habits

नींद है बेहद जरूरी: फिट रहने के लिए जिम जाने के साथ-साथ बेहद जरूरी है कि आपकी नींद भी पूरी हो. फिट रहने के लिए एक मनुष्य को रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. क्योंकि आपका शरीर नींद के दौरान ही खुद को रिपेयर करता है. वहीं पूरी नींद लेने पर दिमाग को भी आराम मिलता है. दिमाग से नेगेटिव विचार आसानी से चले जाते हैं. और जरूरी बातें ही दिमाग में रह जाती है. इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की प्रोपर नींद लें, जिससे आप फिट रह सकें.

नींद की कमी: बता दें कि नींद की कमी होने पर शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस हो जाते हैं. जो वेट गेन, थकान और मानिसक तनाव का कारण बनते हैं. नींद की कमी होने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म और हार्मोन्स पर काफी हद तक फर्क पड़ता है. कई डॉक्टर्स का कहना है कि नींद की कमी से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जिससे इंसान ज्यादा खाने लगता है और वजन बढ़ जाता है.

हेल्दी डाइट: फिट रहने के लिए आफको हेल्दी डाइट भी फॉलो करनी जरूरी है. क्योंकि खाना कहीं न कहीं शरीर पर काफी हद तक अच्छा और बुरा प्रभाव डालता है. आप जैसा खाना खाते हैं, आपका शरीर वैसा रिस्पॉन्स करता है. इसलिए फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूर है कि हेल्दी डाइट का होना. हेल्दी डाइट के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स को बैलेंस करके अपनी थाली में शामिल करें.

हेल्दी वर्कआउट: हेल्दी रहने के लिए आपको कम से कम 30 मिनट रोजाना वर्कआउट करना चाहिए. जो लोग जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करते हैं, उनके कई साइड इफ्केट्स भी हो सकते हैं. इसलिए न तो जरूरत से कम एक्सरसाइज करें न ही जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करें. वर्कआउट में आप योग, जॉगिंग और जिम जैसी गतिविधियों को शामिल कर सकते हैं. ये जरूरी नहीं कि आप जिम जाएंगे तभी वर्कआउट कर पाएंगे. सामान्य वर्कआउट करने से भी वेट कंट्रोल और मांशपेशिया मजबूत रहती हैं.

ध्यान देने वाली बातें

आज के समय में लोगों का रूटीन बिल्कुल उल्टा हो चुका है. सुबह देर से उठना ओर रात में देर से सोना. पहले के समय में रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठने का रूटीन रहता था, जिससे लोग हेल्दी रहते थे. रूटीन उल्टा होने से इसका सीधा असर दिल और दिमाग पर पड़ रहा है, जो कई बीमारियों को जन्म दे रहा है. इसलिए फिट रहने के लिए आपको हेल्दी हेबिट्स जरूर अपनानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Eye Sight बेहतर करने के लिए रोजाना करें ये Exercise, आंखों का स्ट्रेस होगा दूर


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments