होमWellnessFitnessEye Sight बेहतर करने के लिए रोजाना करें ये Exercise, आंखों का...

Eye Sight बेहतर करने के लिए रोजाना करें ये Exercise, आंखों का स्ट्रेस होगा दूर

Exercise for Eyes: ये एक्सरसाइज न सिर्फ आंखों को रिलैक्स करती हैं, बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ाने में मदद करती है.

Exercise for Eyes: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में अगर किसी चीज पर असर पड़ रहे हैं, तो वह है लोगों की आंखों पर. अपने आसपास आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चा हो या फिर बड़ा, सबकी आंखों पर चश्मा नजर आ ही जाता है. ऐसे में ये स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है. अच्छी डाइट के साथ अपने जीवन में एक्सरसाइज को शामिल करना बेहद जरूरी है. एक्सरसाइज से जहां स्ट्रेस दूर होता है वहीं कई बीमारियों भी कम होती हैं.

लगातार स्क्रीन पर देखने से आंखों की मांसपेशियों पर खासा असर पड़ता है. जिससे आंखों में थकान, जलन, सूखापन और धुंधलापन होनी जैसी समस्या आम बात है. लेकिन इस समस्या को कुछ आसान एक्सरसाइज करके काफी हद तक दूर किया जा सकता है. ये एक्सरसाइज न सिर्फ आंखों को रिलैक्स करती हैं, बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ाने में मदद करती है.

आंखों के Stress के लिए आजमाएं ये पावरफुल Exercise

पामिंग

पामिंग एक्सरसाइज करने के लिए अपने दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर हल्का गर्म करें और बंद आंखों पर रखें. हथेलियों की गर्माहट आंखों की मांसपेशियों को रिलैक्स करती है और तनाव कम करती है. इस एक्सरसाइज को कम से कम दिम में हो सके तो दो से चार बार करें. ये आंखों को काफी राहत देगा.

ब्लिंकिंग

ब्लिंकिंग एक्सरसाइज यानि हर 4-5 सेकंड में आंखों को झपकाना. डॉक्टर कहते हैं कुछ-कुछ देर में आंखों का झपकते रहना आंखों की मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है. वहीं आजकल बढ़ता स्क्रीन टाइम के चलते हम आंखों को बंद करना भूल जाते हैं. हर 30 सेकंड में तेजी से 10 बार पलकें झपकाएं, फिर आंखें बंद कर थोड़ी देर रिलैक्स करें.

त्राटक

त्राटक एक्सरसाइज यानि किसी मोमबत्ती या बिंदु को बिना पलक झपकाए एकटक देखने को त्राटक कहते हैं. कहा जाता है इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की एकाग्रता और मांसपेशियों की शक्ति बढ़ती है. यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक है.

आई बॉल मूवमेंट

आई बॉल मूवमेंट यानि आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, और गोल गोल घुमाना. ऐसा करने से आंखों की मांसपेशियों में एक्टिवनेस बनी रहती है. और उनके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है. इस एक्ससाइज को आप चाहे तो कही भी कर सकते हैं.

फोकस शिफ्टिंग

फोकस शिफ्टिंग यानि अपनी उंगली को आंखों के पास लाएं, फिर धीरे-धीरे दूर ले जाते हुए उस पर फोकस करें. इस एक्सरसाइज को करने से आंखों के फोकस करने की क्षमता में सुधार आता है.

कोल्ड वॉटर स्पलैश

दिन में आंखों पर कई बार ठंडे पानी के छींटे मारें, छींटे मारने से आंखों की मांसपेशियों में ताजगी आती है और जलन या सूजन कम होता है. अगर आपका स्क्रिन टाइम बहुत ज्यादा है तो आप इस तरीके को अपना सकते हैं. ऐसा करने से आपकी आंखों में स्क्रिन टाइम के कारण पैदा हुई जलन कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Yoga For Anger Management: गुस्सा शांत करने का आसान तरीका, मन रहेगा शांत!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments