होमWellnessFitnessYoga For Anger Management: गुस्सा शांत करने का आसान तरीका, मन रहेगा...

Yoga For Anger Management: गुस्सा शांत करने का आसान तरीका, मन रहेगा शांत!

Yoga For Anger Management: आज के समय में हर कोई काम के बोझ, और जिम्मेदारियों के बीच पिसकर रह गया है. जिससे उन्हें गुस्सा आना स्वभाविक है.

Yoga For Anger Management: आज के समय में हर कोई काम के बोझ, और जिम्मेदारियों के बीच पिसकर रह गया है. जिससे उन्हें गुस्सा आना स्वभाविक है. गुस्सा एक भाव है, अगर किसी इंसान का गुस्सा नहीं निकलता तो भी उसकी सेहत के लिए खतरनाक है वहीं अगर वह जरूरत से ज्यादा गुस्सा करता है तो वह खुद के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी परेशान करता है. हम अपने आसपास रोजाना ऐसे लोगों को देखते हैं, जो जरूरत से ज्यादा गुस्सैल प्रवृति के होते हैं. उन्हें जरूरत से ज्यादा गुस्सा आता है.

लेकिन जरूरत से ज्यादा गुस्सा हाई ब्लड प्रेशर और दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. साथ ही ये मानसिक तनाव, अनिद्रा और सिरदर्द का कारण भी बनता है. इसलिए इसे मैनेज करने के लिए योग से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता है. योग में शशकासन के बारे में बताया गया है. जो गुस्से मैनेज करने में मदद करता है.

शशकासन, जो न केवल शरीर को आराम देता है बल्कि मन को भी शांत करता है. यह आसान सा आसन नियमित रूप से करने पर तनाव कम करने और ऊर्जा बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है.

शशांकासन क्यों करना चाहिए?

‘शशक’ शब्द को संस्कृत भाषा में खरगोश कहा जाता है. और आसन का मतलब मुद्रा होता है. यानि खरगोश जैसी अवस्था में बैठना या उसकी तरह आसन करने को शशांकासन कहते हैं. जिस तरह से खरगोश खुद को खतरे से बचाने के लिए खुद को सिकोड़कर शांत हो जाता है, ठीक वैसे ही नियमित तौर पर शशांकासन करने से व्यक्ति के दिल और दिमाग को आराम और शांति मिलती है.

शशांकासन तनाव, चिंता और गुस्से को कम करने वाला एक बेहतर आसन है, जो मन को शांत करता है. यह पीठ के निचले हिस्से, रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन और पाचन तंत्र को सुधारने के साथ-साथ एड्रेनल ग्रंथि को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

कैसे करें शशांकासन ?

शशांकासन करने के लिए व्रजासन में बैठ जाएं (पैर मोड़कर बैठें और रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए). अब गहरी सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए शरीर को धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाएं. माथे और हाथ की हथेलियों को जमीन पर लगाएं. इस आसन को आप 10 से 15 मिनट तक दोहरा सकते हैं. ध्यान रखें कि गंभीर पीठ दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, और हर्निया या गर्दन, घुटने में चोट लगने पर इस आसन को न करें.

यह भी पढ़ें: दिल की बीमारी को दूर रखता ये तरीका, रिसर्च में हुआ खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments