होमWellnessBeautyक्या आप भी इस्तेमाल करते हैं Face Scrub? इनमें छिपे ये Ingredients...

क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं Face Scrub? इनमें छिपे ये Ingredients स्किन को कर देंगे डैमेज

Face Scrub Ingredients: अगर अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो फेस स्क्रब में मौजूद 5 चीजों से जरूर बचें.

Face Scrub: फेस स्क्रब एक ब्यूटी प्रोडक्ट. जो आजकल मार्किट में आसानी से मिल जाता है. इसका प्रयोग टीनएजर्स से लेकर एडल्डहुट तक के लोगों में देखा गया है. इसका उपयोग खासतौर पर चेहरे की त्वचा को एक्सफोलिएट (Exfoliate) यानी गहराई से साफ करने के लिए किया जाता है. इसमें छोटे-छोटे दरदरे कण (जैसे अखरोट के छिलके, चीनी, या एप्रीकॉट के दाने) होते हैं जो त्वचा की ऊपरी सतह से मृत कोशिकाओं (Dead Skin Cells) और गंदगी को हटाने में मदद करता हैं.

वहीं इसकी मदद से डेड स्किन हटने, ब्लैकहेड्स, स्किन में ग्लो और स्किन टैक्चर में सुधार आता है. बाजार में कई तरह के स्क्रब मौजूद हैं. लेकिन इन्हें खरीदने से पहले आपको इन पर लिखे इंग्रीडिएंट्स को जरूर पढ़ना चाहिए. क्योंकि इनमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स कई बार स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं. कई बार कुछ फेस स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग होने की बजाए डैमेज हो जाती है. इसलिए अगर अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो फेस स्क्रब में मौजूद 5 चीजों से जरूर बचें.

ये इंग्रीडिएंट्स स्किन को करते डैमेज | Face Scrub Ingredients

माइक्रोबीड्स- Microbeads: फेस स्क्रब में माइक्रोबीड्स यानि छोटे प्लास्टिक कण (अक्सर पॉलीइथिलीन) होते हैं, जिनका उपयोग डेड स्किन को हटाने के लिए किया जाता है. ये पानी में घुलते नहीं है और स्किन के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए अगर आपके खरीदे हुए फेस स्क्रब में माइक्रोबीड्स नाम का इंग्रीडिएंट्स है तो ये आपकी स्किन के लिए खतरनाक साबित होता है.

सोडियम लॉरिल सल्फेट- Sodium Lauryl Sulfate: सोडियम लॉरिल सल्फेट (SLS) इंग्रीटिएंट्स होता है जो सामान्य फोमिंग एजेंट (सर्फेक्टेंट) है, ये स्किन से तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है. लेकिन ये स्किन से नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है. जिसेस स्किन में ड्राईनेस, रेडनेस और एलर्जी जैसी समस्या पैदा करती है. इसलिए बाजार से फेस स्क्रब खरीदते समय SLS फ्री फेस स्क्रब को ही खरीदें.

बड़े और खुरदरे एक्सफोलिएंट्स- Large And Rough Exfoliants: अगर आपके फेस स्क्रब में बड़े और खुरदरे (coarse) एक्सफोलिएंट्स इंग्रेडिएंट्स मौजूद है. तो ये स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है. खुरदरे एक्सफोलिएंट्स में अखरोट के छिलके (walnut shells), एप्रिकॉट कर्नल (apricot kernels), मोटी चीनी, कॉफी ग्राउंड और समुद्री नमक शामिल होते हैं. जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है लेकिन, ये खुरदरे पार्टिकल्स स्किन पर माइक्रो-एब्रेशन बना देते है, जिससे स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है.

फ्रेगरेंस और सिंथेटिक डाई- Scents And Synthetic Dyes: फेस स्क्रब को खूशबूदार बनाने के लिए इसमें सिंथेटिक फ्रेगरेंस और डाई यानि आर्टिफिशयल रंग मिलाए जाते हैं, जो स्किन में जलन, रेडनेस, एलर्जी और पिंपल्स जैसी समस्या करती है. इसलिए इनसे बचने के लिए आप नेचुरल तरीके अपना सकते हैं, जैसे- जोजोबा बीड्स, ओटमील या ग्रीन टी जैसे स्क्रब ही बाजार से खरीदे.

पैरबेंस और अन्य हार्श प्रिजर्वेटिव्स- Parabens And Other Harsh Preservatives: फेस स्क्रब को बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं. लेकिन ये प्रिजर्वेटिव्स स्किन के लिए नुकसानदायक होते हैं. जो एलर्जी और जलन पैदा करते हैं.

ध्यान देने वाली बातें

स्किन को हेल्दी और लंबे समय तक ग्लोइंग रखने के लिए आपको हमेशा ऐसे फेस स्क्रब चुनने चाहिए जिनमें माइक्रोबीड्स,सोडियम लॉरिल सल्फेट, बड़े और खुरदरे एक्सफोलिएंट्स, फ्रेगरेंस और सिंथेटिक डाई, पैरबेंस और अन्य हार्श प्रिजर्वेटिव्स जैसे इंग्रीडिएंट्स शामिल न हों. इसलिए मार्किट से फेस स्क्रब को खरीदते समय एक बार इंग्रीडिएंट्स को ध्यान से जरूर पढ़ें. और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले फेस स्क्रब को ही चुनें.

यह भी पढ़ें: प्रदूषण से बचाव के लिए दिनभर लगाते हैं Mask, यूज करने से पहले जाने लें ये नुकसान

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments