होमHealth Newsआपकी किचन में छुपा है बड़ा खतरा! बर्तन धोने वाला लिक्विड शरीर...

आपकी किचन में छुपा है बड़ा खतरा! बर्तन धोने वाला लिक्विड शरीर को कर रहा नुकसान

Dishwash Liquid Risk: आप घर में बर्तन धोने के लिए क्या इस्तेमाल करते हैं? सवाल अटपटा जरूर लगा होगा लेकिन काम का है.

Dishwash Liquid Risk: आप घर में बर्तन धोने के लिए क्या इस्तेमाल करते हैं? सवाल अटपटा जरूर लगा होगा लेकिन काम का है. दरअसल रसोई में बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिशवॉश लिक्विड पर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. हम बैखौफ तरीके से इसका इस्तेमाल तो कर रहे हैं, क्योंकि हमें लगता है कि झाग बन रहा है और बर्तन पर से चिकनाहट हट रही है. लेकिन ये सिर्फ हमें ही लगता है. ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

आपने सही पढ़ा मुंबई स्थित एक ऑर्थोपेडिक सर्जन, और हेल्थ कोच न्यूट्रीबाइट वेलनेस के सह-संस्थापक डॉक्टर मनन वोरा ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ही उन्होंने डिशवॉश लिक्विड को लेकर जानकारी पेश की है. उनका कहना है कि ये डिशवॉश असल में रसोई के सबसे टॉक्सिक और जहरीले प्रोडक्ट में से एक हो सकता है.

डिशवॉश में मौजूद होता ये कैमिकल

डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डिशवॉश ब्रांड्स में आइसोथियाजोलिनोन्स नाम के कैमिकल्स मौजूद होते हैं. ये सिंथेटिक बायोसाइड्स और प्रिजर्वेटिव्स हैं. यानी इसका इस्तेमाल बैक्टीरिया को रोकने के लिए किया जाता है. हालांकि आप कहेंगे कि बैक्टीरिया तो निकल रहे हैं, फिर कैसा खतरा तो बता दें कि ये इंसानी शरीर के लिए नहीं बना और इंसानी शरीर पर इसका इफेक्ट काफी चिंताजनक है. वहीं साइंटिस्ट ने भी इसपर रिसर्च की है. उनकी रिसर्च के अनुसार ये केमिकल आपकी हेल्थ पर तीन तरीके से प्रभाव डालते हैं.

इसी से संबंधित जर्नल ऑफ द अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी में रिसर्च पब्लिश भी हुई. जिसके अनुसार ये केमिकल स्किन सेंसिटाइजर की तरह काम करते हैं. यानी अगर ये बार-बार आपके स्किन के कॉन्टैक्ट में आए तो इससे एलर्जी, खुजली या फिर कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. ये खासतौर पर उनके लिए भी काफी खतरा है जिनकी स्किन काफी सेंसिटीव है. ऐसे लोगों के लिए खतरा ज्यादा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: हेडफोन का इस्तेमाल बढ़ा रहा कैंसर का खतरा! क्या है इस VIRAL दावे की सच्चाई?

केमिकल दे सकता गहरा असर

वहीं यूरोपीय संघ यानी साइंटिफिक कमीटी ऑन कंज्यूमर सेफ्टी ने इसपर एक रिपोर्ट जारी की. जिसके अनुसार ये केमिकल हमारे शरीर के हार्मोनल सिस्टम को काफी अफेक्ट डाल सकते हैं. वहीं फिलहाल इसपर डीप रिसर्च जारी है, हालांकि शुरुआती नतीजे इसके हेल्थ के खतरे को जोखिम भरा बताते हैं. रिसर्च में हैरान करने वाली बात ये है कि आप नॉर्म पानी से बर्तन को धोने के बाद भी कई बार लिक्विड पूरी तरह से नहीं हटता. इसमें छोटे अंश प्लेट या फिर चम्मच पर रह ही जाते हैं. वहीं इसी को हम खाने के जरिए निगल लेते हैं, जो हमारे पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाता है. जिसे म्यूकोसल इंजरी कहते हैं.

यह भी पढ़ें: दवा खाएंगे वजन घटाएंगे! ऐसा सोचने वाले पहले जान लें साइड इफेक्ट्स; एक्सपर्ट्स दे रहे चेतावनी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments