होमHealth Newsकिडनी फेल हो गई है या नहीं? यूरिन बताए किडनी का हाल!...

किडनी फेल हो गई है या नहीं? यूरिन बताए किडनी का हाल! जानें कैसे

Kidney Disease Urine infection: किडनी हमारे शरीर के अहम हिस्सों में से एक है. हेल्दी लाइफस्टाइल चाहते हैं, तो किडनी हेल्दी रखना होगा.

Kidney Disease Urine infection: किडनी हमारे शरीर के अहम हिस्सों में से एक है. अगर आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं, तो किडनी को स्वस्थ रखना भी काफी जरूरी है. क्योंकि किडनी हमारे खून को साफ करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है. ये हमारे शरीर में पानी और मिनरल्स को बैलेंस बनाए रखने का काम करती है. इसलिए आपको किडनी की हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहिए.

ये तब ज्यादा खराब होती है जब हमारा खानपान अच्छा न हो, दिनभर में हम पानी कम पीते हो, हमें डायबिटीज की समस्या हो या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हमें परेशान कर रही हो ऐसे मामलों में किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है. खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी प्रॉब्लम्स काफी आम होती जा रही है. हालांकि किडनी खराब होने के लक्षण आसानी से नहीं दिखाई देते, ऐसे में इसका पता कैसे लगाया जा सकता है? तो आप अपने यूरिन के कलर से किडनी में होने वाली समस्या का पता लगा सकते हैं. क्योंकि हमारा यूरिन कई ऐसे सिग्नल्स देता है. जिससे ये पहचान कर पाना काफी आसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: आपकी आंत कर रही है आपको बीमार! जानिए ये खतरनाक सच

यूरिन कैसे बताएगा किडनी का हाल?

ये सवाल भी सही है कि आखिर किडनी के खराब होने का कारण हमारा यूरिन कैसे बताएगा? तो आपको बता दें कि जब हम हल्का पीला रंग का यूरिन पास करते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपकी किडनी हेल्दी है. ये एक हेल्दी किडनी का संकेत है. वहीं अगर पीलापन गहरा है तो ये संकेत है कि आपके शरीर में पानी की कमी है. जिसके कारण ये सिग्नल आपको दिखाई दे रहे हैं. ये हमारी किडनी पर असर डाल सकता है. लाल या फिर गुलाबी रंग का यूरिन आने का मतलब है कि आपके यूरिन से खून आ रहा है. ये अक्सर किडनी स्टोन या फिर उससे भी गंभीर स्थिती की ओर इशारा करता है. इसलिए अगर आपकी किडनी इस तरह के साइन दे रही हैं, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए.

किडनी की बीमारी के लिए पहचाने ये लक्षण

वहीं अगर हमारे यूरिन में झाग ज्यादा बनता है, तो ये गंभीर स्टेज हो सकता है. ऐसा तब होता है जब प्रोटीन लीक हो रहा हो या फिर ये किडनी डैमेज का भी संकेत हो सकता है. वहीं अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है, तो ये संभन है कि यूरिन का इंफेक्शन न हो. इसलिए ऐसी स्थिती में डॉक्टर से जांच करवा लेना चाहिए. वहीं पेशाब करते समय जलन या फिर दर्द का संकेत किसी इंफेक्शन का सिग्नल हो सकता है. वहीं अगर आपको कम पेशाब आता है ये भी एक समस्या है. क्योंकि जब आप सही मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते तब ऐसा होता है. हमारी किडनी के काम करने की क्षमता कम होने लगती है, ये उसी का साइन है.

यह भी पढ़ें: दवा खाएंगे वजन घटाएंगे! ऐसा सोचने वाले पहले जान लें साइड इफेक्ट्स; एक्सपर्ट्स दे रहे चेतावनी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments