होमHealth News1 लहसुन शुगर को कर सकता कंट्रोल, एक साथ मिल सकते कई...

1 लहसुन शुगर को कर सकता कंट्रोल, एक साथ मिल सकते कई पोषक तत्व

Garlic Health Benefits: आप अगर शुगर का इनटेक ज्यादा रखते हैं, तो ये कई समस्याएं पैदा कर सकता है. अपने खान-पान लाइफस्टाइल में बदलाव लाइए.

Garlic Health Benefits: आप अगर शुगर का इनटेक ज्यादा रखते हैं, तो ये कई समस्याएं पैदा कर सकता है. ऐसे में अपने खान-पान लाइफस्टाइल में बदलाव लाना सेहत के लिए बेहद जरूरी भी है. वहीं क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में ही लगभग ऐसे सामान मिल जाते हैं, जो काफी हद तक हमारी समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

इनमें लहसुन जो दाल या फिर सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के काम में लाया जाता है. कितना साधारण है न? लेकिन यही साधारण से दिखने वाला लहसुन आपकी कई समस्याएं दूर कर सकता है. यहां तक की शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. आयुर्वेद में इसे शरीर की मजबूती बनाने वाला नैचुरल खाद्य पदार्थ माना गया है. अगर आप खाली पेट रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो ये आपको काफी लाभ पहुंचा सकता है. आज इसी पर बात करने वाले हैं.

लहसुन में पाए जाते कई पोषक तत्व

क्या आप जानते हैं कि लहसुन से आपको कई पोषक तत्व मिल सकते हैं, जो हमारी हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं. इनमें विटामिन B6, विटामिन C, मैंगनीज, पोटैशिम और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं. दरअसल इसमें सल्फर कंपाउंड पाया जाता है. जो हमारी बॉडी को किसी भी संक्रमण से बचाने में मददगार माने जाते हैं. कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि रोजोना लहसुन का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होती है. साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है.

यह भी पढ़ें: सुअर के सीमेन से बनी Eye Drop से ठीक होगा आंखों का कैंसर? रिसर्च में हुआ खुलासा

रोजाना लहसुन खाएंगे तो क्या होगा

जब इस तरह के हैक या फिर टिप्स मिलती है, तो एक सवाल जरूर छोड़कर जाती है कि क्या इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं? अगर इसका सेवन रोजाना करें तो क्या लाभ हमें मिलेगा? तो बता दें कि रोजाना एक लहसुन के सेवन से दिल की हेल्थ काफी शानदार हो सकती है. ये हमारे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को करने में मदद करेगा. यही दिल की समस्या के खतरे को कम कर सकता है.

इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करती है. दरअसल ये हमारे रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद करते हैं. जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है. इतना ही नहीं लहसुन हमारे शरीर में शुगर लेवल को बैलेंस्ड रखता है. साथ ही इंसुलिन की कार्यप्रणाली को सपोर्ट करता है. जो लोग अपच, कब्ज पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, रोजाना लहसुन का सेवन उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल लहसुन पेट के अंदर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है. जिससे गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा नहीं होती.

लहसुन बनाता है इम्यूनिटी को स्ट्रांग

वहीं जिन व्यक्तियों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनके लिए ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल रोजाना लहसुन का सेवन हमारे स्किन और बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण हमारे शरीर को नॉर्मल संक्रमण से भी बचाने में काफी हेल्पफुल साबित हो सकते हैं. लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ रखने और बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार हो रहा पेट में दर्द..कहीं ये कैंसर तो नहीं? इन लक्षणों को न करें इग्नोर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments