होमHealth Newsबार-बार हो रहा पेट में दर्द..कहीं ये कैंसर तो नहीं? इन लक्षणों...

बार-बार हो रहा पेट में दर्द..कहीं ये कैंसर तो नहीं? इन लक्षणों को न करें इग्नोर

Bar-Bar Pet Mein Dard Hona: लोग पेट में दर्द होने की समस्या को काफी आम मानते है. क्योंकि आजकल आए दिन लोग इस परेशानी से जूझ रहे होते हैं.

Bar-Bar Pet Mein Dard Hona: लोग पेट में दर्द होने की समस्या को काफी आम मानते है. क्योंकि आजकल आए दिन लोग इस परेशानी से जूझ रहे होते हैं. कई लोगों को पेट में दर्द गैस, अपच, फूड, पॉइजनिंग या फिर हल्का इंफेक्शन समझ लेते हैं. इस कारण पेट के दर्द को काफी आम माना जाता है. लोगों को लगता है कि ये कुछ ही समय में ठीक हो जाएगा. हालांकि कई बार ऐसा हो भी जाता है. लेकिन अगर बार-बार ऐसा होने लगे तो ये काफी खतरनाक हो सकता है.

ऐसे सिग्नल्स जब हमारा शरीर देता है तो लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना गंभीर समस्या की ओर ले जा सकता है. दरअसल कुछ मामलों में ये शरीर के लिए कैंसर जैसी गंभीर चेतावनी हो सकता है. क्योंकि कैंसर के दौरान पेट का दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है. कई बार पेट में दर्द लगातार बने रहता है. कई बार दर्द सामान्य दवाओं या फिर घरेलु उपाय से पूरी तरह से ठीक नहीं होता. लेकिन अब ये पैटर्न बदल रहा है, क्योंकि अगर ये लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए.

कुछ मामलों में हो सकती चेतावनी

वहीं कुछ मामलों में हर पेट का दर्द कैंसर नहीं होता, पर कुछ ऐसे मामले भी होते हैं, जो शरीर के लिए शुरुआती अलर्ट हो सकता है. खासतौर पर कैंसर, आंत, लिवर या फिर पैनक्रियाज से जुड़े कैंसर के मामलों में सतर्क रहना चाहिए. ये धीरे-धीरे बढ़ता है और लंबे समय तक बना रहता है. चिंता वाली बात तब होती है जब ये दर्द लगातार बना रहता है, दवाओं के इलाज से भी ठीक नहीं होता और समय के साथ अगर बढ़ जाए तो ये गंभीर समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने खोजा बिना कीमोथेरेपी Cancer का इलाज, जानें नई तकनीक में क्या खास?

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

क्योंकि कुछ लोग पेट के दर्द को इग्नोर कर देते हैं. ऐसे में अगर आपके पेट में दर्द रहता है और आप कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कई बार ऐसे लक्षण होते हैं कि बिना वजह आपका वजन कम हो जाता है, भूख लगने में कमी, जल्दी पेट भर जाने की समस्या, एक आद बार अगर ऐसा हो तो चलता है, लेकिन अगर बार-बार ऐसा होता है तो इसे सामान्य नहीं मानना चाहिए. बार-बार मतली या फिर उल्टी होना भी कैंसर का एक साइन हो सकता है. कुछ मामलों में आपकी पॉटी में बदलाव हो सकता है. लगातार कब्ज रहना भी गंभीर हो सकता है. पेट में सूजन, भारीपन, गांठ जैसा महसूस होना कैंसर का संकेत हो सकता है.

ये लोग रखें अधिक ध्यान

कैंसर का खतरा 40 साल के बाद अधिक होता है, फैमिली में पहले कैंसर का बैकग्राउंड होना, धूम्रपान या फिर शराब का सेवन करना, अनहेल्दी डाइट होना, फिजिकल एक्टीविटीज में कमी होना. ऐसे लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए. ऐसे लोगों को अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो वो अलर्ट हो जाएं और डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं.

यह भी पढ़ें: Cancer से परेशान मरीज ने अस्पताल से कूदकर लगाई छलांग, जानें कितना खतरनाक होता है मुंह का कैंसर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments