होमWellnessHome Remediesमुंह के छाले की वजह से नहीं खाया जा रहा कुछ भी?...

मुंह के छाले की वजह से नहीं खाया जा रहा कुछ भी? आज ही ट्राई करें ये तरीके

Mouth Ulcers Remedies In Summer: प्राकृतिक उपाय न केवल दर्द को कम करते हैं, बल्कि छालों को दोबारा होने से भी रोकते हैं.

Mouth Ulcers Remedies In Summer: गर्मियों के मौसम में एक समस्या आम है, मुंह में छाले आना. हर किसी को ये समस्या परेशान करती है. गर्मी में मुंह में छाले मुख्य रूप से शरीर में पानी की कमी (डीहाइड्रेशन), पेट की गर्मी, पोषक तत्वों की कमी (विटामिन B12, आयरन, फोलिक एसिड), और तीखा/मसालेदार खाना खाने के कारण होते हैं. इसके अलावा, तनाव, नींद की कमी, या मुंह के अंदर लगी कोई चोट भी इसका कारण बन सकती है.

कई लोगों को छालों की समस्या में दवाई काम नहीं करती. ऐसे में घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. प्राकृतिक उपाय न केवल दर्द को कम करते हैं, बल्कि छालों को दोबारा होने से भी रोकते हैं.

कारगर साबित होंगे घरेलू नुस्खे | Mouth Ulcers Home Remedies

एलोवेरा जेल

मुंह के छालों से बचने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग किया जा सकता है. एलोवेरा जेल को सुबह खाली पेट पीने से शरीर की गर्मी दूर जाती है. साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम भी स्ट्रॉग रहता है. एलोवेरा जेल न सिर्फ शरीर की गर्मी दूर करती है बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है. इसके अलावा आप एलोवेरा जेल को अपने छालो पर भी लगा सकता है. दर्द और सूजन में भी आराम मिलता है.

ठंडी चीजों का करें सेवन

गर्मी के दिनों में वातावरण गरम रहता है इसलिए शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज, खीरा, नारियल पानी और छाछ जैसी ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए. और मसालेदार, तला-भुना और अत्यधिक खट्टा खाना से बचना चाहिए.

संतुलित डाइट लें

गर्मियों के दिनों में डीहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. इसके अलावा संतुलित डाइट और नियमित योग और ध्यान करना भी छालों की समस्या को दूर किया जा सकता है.

पर्याप्त मात्रा में नींद लें

छालों से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना भी जरूरी है. आज की बदलती लाइफस्टाइल में लोगों में तनाव के चलते नींद के घंटे कम हो रहे हैं. इसकी वजह से भी मुंह में छाले हो सकते हैं. इसलिए जितना हो सके तनाव से बचे और पर्याप्त मात्रा में नींद लें.

हल्दी और शहद के मिश्रण का पेस्ट

मुंह में छालों की समस्या के लिए हल्दी और शहत को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को छालों की जगह पर लगाएं. ये पेस्ट छालों के दर्द और जलन को कम करने में मदद करता है. हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण और शहद की प्राकृतिक हीलिंग शक्ति छालों को जल्दी भर देती है.

ये भी ज़रूरी

  • मुंह की स्वच्छता का ध्यान रखें, दिन में दो बार ब्रश करें.
  • अधिक खट्टे फल या बहुत गर्म भोजन से बचें.
  • पाचन सुधारने के लिए फाइबर युक्त डाइट लें.
  • धूम्रपान, शराब और तंबाकू से पूरी तरह दूरी बनाएं.

यह भी पढ़ें: ट्रैवलिंग के दौरान UTI का लगता खतरा? घरेलू उपाय करने से नहीं यूज करना पड़ेगा पब्लिक टॉयलेट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments