होमWellnessHome RemediesBack Pain Home Remedies: कमर दर्द से हैं परेशान? इन उपायों से...

Back Pain Home Remedies: कमर दर्द से हैं परेशान? इन उपायों से मिलेगा आराम

Back Pain Home Remedies: अगर आपको कमर दर्द की परेशानी है तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं. वहीं कुछ नूस्खों से भी दर्द दूर किया जा सकता है.

Back Pain Home Remedies: आज के समय में कमर दर्द की समस्या आम बन चुकी है, ये समस्या सिर्फ बढ़ती उम्र में नहीं देखी जाती. बल्कि छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक में ये समस्या देखने के मिलती है. छोटे बच्चों में बढ़ता बैग बोझ, तो युवाओं में लंबे-लंबे समय तक बैठी डेस्कजॉब वहीं बूढ़ों में बढ़ती उम्र का तकाजे के कारण कमर दर्द हर उम्र के लोगों में आम हो चुकी है.

समस्या यहीं खत्म नहीं होती बल्कि अगर आपको ये समस्या लंबे समय तक रहती है तो ये गंभीर बीमारियों जैसे,- स्लिप डिस्क (Disc Herniation), नसों पर अत्यधिक दबाव, रीढ़ की हड्डी में अकड़न, मांसपेशियों में कमजोरी (Atrophy), और साइटिका (पैरों में दर्द) जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन अगर आपको भी बार-बार दर्द की परेशानी रहती है तो आपको डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए. वहीं कुछ घरेलू नूस्खों से भी दर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है.

कमर दर्द में राहत पाने के घरेलू नुस्खे

तेल से करवाएं मालिश: कमर दर्द के लिए आपको मार्किट से आसानी से ऐसे तेल मिल जाएंगे, जिनके लगाने से कमर दर्द में राहत मिलेगा. लैवेंडर ऑयल, तिल का तेल, धनवंतराम तेल, अश्वगंधा तेल, या कपूर युक्त (कर्पूरादि) तेल की मालिश सबसे प्रभावी मानी जाती है. सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन गर्म करके लगाना भी दर्द और अकड़न को कम करता है. तेल की मालिश कराने से या इन्हें लगाने से मांसपेशियों की सूजन कम होती है और बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

सॉल्ट बाथ करें: कमर दर्द में राहत पाने के लिए आप ये नुस्खा भी अपना सकते हैं. सॉल्ट बाथ, सॉल्ट बाथ से दर्द में आराम मिलेगा. एक टब में गर्म पानी लें इसमें छोड़ी मात्रा में नमक डालें. अब इसमें कुछ समय तक के लिए बैठ जाएं. इस तरह से आपको दर्द में आराम मिलेगा. नमक में मौजूद मिनरल्स कमर दर्द और ऐंठन से आराम दिला सकता हैं.

मेथी दाना का करें प्रयोग: कमर दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप मेथी दाना, मेथी पाउडर का प्रयोग भी कर सकते हैं. एक गिलास गर्म दूध लें, अब इसमें मेथी दाना डालें या फिर मेथी का पाउडर बना लें उसे डालें. मिठास के लिए आप शहद का प्रयोग करें और सिरप बनाकर पी जाएं. इसे पीने कमर दर्द में आराम मिलेगा.

हल्दी का इस्तेमाल: शरीर में कहीं भी दर्द हो ये नूस्खा काम करता ही है. एक गिलास दूध में हल्दी डालकर पी जाएं. हल्दी में पाए जाने वाले गुण दर्द से राहत दिलाने में मदद करेंगे.

ताड़ासन करें: कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप रोजाना ताड़ासन कर सकते हैं. ताड़ासन कमर की मांसपेशियों को खींचकर स्ट्रेच करने में मदद करता है. इससे रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है और दर्द में राहत मिलती है. ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे अपनी रीढ़ को खींचें. इसे अपनी सुविधा के अनुसार जितना हो सके उतनी देर करें.

यह भी पढ़ें: मुंह के छाले की वजह से नहीं खाया जा रहा कुछ भी? आज ही ट्राई करें ये तरीके

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments