होमVideoMouth Ulcer Causes: मुंह में छाले आने पर जरूर कराएं ये टेस्ट,...

Mouth Ulcer Causes: मुंह में छाले आने पर जरूर कराएं ये टेस्ट, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Mouth Ulcer Causes: कान, नाक और गले की विशेषज्ञ डॉक्टर रोली ने अपने सोशल मीडिया से छोलों को लेकर एक वीडियो साझा किया है.

Mouth Ulcer Causes: गर्मियों के मौसम में एक समस्या आम है, मुंह में छाले आना. हर किसी को ये समस्या परेशान करती है. गर्मी में मुंह में छाले मुख्य रूप से शरीर में पानी की कमी (डीहाइड्रेशन), पेट की गर्मी, पोषक तत्वों की कमी (विटामिन B12, आयरन, फोलिक एसिड), और तीखा/मसालेदार खाना खाने के कारण होते हैं. इसके अलावा, तनाव, नींद की कमी, या मुंह के अंदर लगी कोई चोट भी इसका कारण बन सकती है.

आमतौर पर ये छाले कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते है. लेकिन कई बार इन्हें ठीक होने पर हद से ज्यादा समय लग जाता है. कभी-कभार तो कई लोगों की ये समस्या जल्दी ठीक हो जाती है फिर कुछ दिनों बाद फिर से आ जाती है. लेकिन इनका बार-बार आना या फिर इस समस्या का ठीक न होना सेहत से जुड़ी समस्या बन सकती है. कान, नाक और गले की विशेषज्ञ डॉक्टर रोली ने अपने सोशल मीडिया से छालों को लेकर एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि छालों की समस्या होने पर आपको तुंरत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

छालों की समस्या को न करें नजरअंदाज

डॉक्टर ने छालों की समस्या के लिए चार टेस्ट कराने की सलाह दी है. विटामिन बी 12, आयरन लेवल्स के टेस्ट कराने जरूरी है. चलिए विस्तार से समझते हैं, क्या है ये टेस्ट.

विटामिन बी 12: जिन लोगों को बार-बार छाले निकलते हैं, तो उन लोगों को विटामिन बी 12 का टेस्ट जरूर कराना चाहिए. इस टेस्ट से ये पता चल सकेगा कि शरीर में विटामिन बी 12 की कितनी कमी है. क्योंकि विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी मुंह में बार-बार छाले आ जाते हैं. और उन्हें ठीक होने में समय लगता है.

फॉलिक एसिड लेवल्स: फॉलिक एसिड लेवल्स का भी आपको टेस्ट कराना चाहिए. क्योंकि शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण ही नहीं बल्कि फॉलिक एसिड की कमी होने पर भी मुंह में छाले की समस्या हो सकती है. इसलिए अगर आपने विटामिन बी 12 का टेस्ट कराया तो इसका टेस्ट भी जरूर कराएं.

आयरन लेवल्स: आयरन की कमी के कारण भी मुंह में छाले आ सकते हैं. इसलिए इसका टेस्ट कराना भी जरूरी है. अगर आपने विटामिन बी 12 और फॉलिक एसिड लेवल्स का टेस्ट कराया तो उसके बाद आयरन लेवल्स का भी टेस्ट कराएं. जिससे पता चलेगा कि आयरन लेवल्स की कितनी कमी है. इसीलिए बार-बार छाले निकलते हैं तो आयरन का टेस्ट भी जरूरी है.

CBC टेस्ट: इस टेस्ट से पता चलेगा कि शरीर में खून की मात्रा यानी हीमोग्लोबिन लेवल कितना है.

ये भी ज़रूरी

  • मुंह की स्वच्छता का ध्यान रखें, दिन में दो बार ब्रश करें.
  • अधिक खट्टे फल या बहुत गर्म भोजन से बचें.
  • पाचन सुधारने के लिए फाइबर युक्त डाइट लें.
  • धूम्रपान, शराब और तंबाकू से पूरी तरह दूरी बनाएं.

यह भी पढ़ें: मुंह के छाले की वजह से नहीं खाया जा रहा कुछ भी? आज ही ट्राई करें ये तरीके

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

क्या आप भी लगाते हैं ये क्रीम? स्किन को कर देगी बीमार, देखें पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

क्या अनाया बांगर बन सकती है मां? एक्सपर्ट से जानें…देखें पूरा Video

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments