Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. सोनम वांगचुक ने 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म कर दी है. लेकिन क्या लंबे उपवास के बाद अचानक भारी खाना खाना जानलेवा हो सकता है? डॉक्टर बता रहे हैं कि रीफीडिंग सिंड्रोम, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और सही तरीके से खाना शुरू करना क्यों जरूरी है. पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद अपनी फर्टिलिटी को लेकर खुलकर बात की है. आखिर प्राकृतिक गर्भधारण क्यों संभव नहीं है और मां बनने के लिए उनके पास कौन-कौन से विकल्प हैं? वहीं, मध्य प्रदेश के एक जिला अस्पताल का वीडियो वायरल है, जहां मरीज को IV ड्रिप की जगह मिनरल वॉटर की बोतल चढ़ाने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
यह भी देखें: अमेरिका का बड़ा फैसला, सैनिकों के शरीर में डाले जाएंगे ये हार्मोन, देखें चौंकाने वाली खबर

