Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कैंसर, टिटनेस और कुछ एंटीबायोटिक दवाओं की कीमत बढ़ाने को मंजूरी दी है ताकि उनकी उपलब्धता बनी रहे. वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने 30 वर्ष से अधिक उम्र के सैनिकों के लिए सालाना टेस्टोस्टेरोन जांच अनिवार्य करने का फैसला लिया है, जिस पर मेडिकल विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं. उधर, एक नए सर्वे में खुलासा हुआ है कि भारत के 48% डॉक्टर ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि AI मददगार है, लेकिन अंतिम इलाज का फैसला डॉक्टर ही करेंगे.
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को लेकर हेल्थ अपडेट, UN रिपोर्ट में ऐसा क्या? देखें वीडियो

