Monsoon hair care: मानसून के मौसम में बालों की देखभाल करनी बहुत जरूरी है. अगर आपने सही तरीको से बालों की केयर नहीं की तो आप अपने बालों को समय पर बचा नहीं पाएंगे. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि मानसून में बालों की केयर कैसे करनी है? दरअसल बालों की केयर के लिए आपको कुछ छोटी-मोटी बातों का ख्याल रखना होता है.
मानसून के मौसम में बालों की देखभाल करनी जरूरी है. नमी वाले वातावरण में अगर स्कैल्प पर नमी रह गई तो आपके बालों में कई तरह की समस्या हो सकती है. जैसे, स्कैल्प पर खुजली, बालों से गंध आना, स्कैल्प पर रैशेज, दानें, लगातार खुजली, बालों का झड़ना जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए मानसून के मौसम में बालों की केयर करना बहुत जरूरी है.
स्कैल्प में खुजली की समस्या क्यों होती है?
बारिश का मौसम अपने साथ बहुत तरह की समस्या लेकर आता है. यह गर्मी से तो राहत पहुंचा देता है, लेकिन कई बैक्टीरिया और फंगस का वातावरण बना देता है. इसमें फंगस, फंफूदी और बैक्टीरिया पनप कर कई तरह की समस्या और बीमारी पैद करते हैं. इसलिए बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी है. दरअसल एक्सपर्ट कहते हैं कि बारिश का पानी और हवा में नमी स्कैल्प पर फंगस और बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इसलिए खुजली की समस्या होती है.
समस्या को कैसे करें दूर
अगर बाल में खुजली की समस्या हो रही है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. जैसे, ध्यान रहे अगर गीले बाल घंटों तक बंधे रहे तो स्कैल्प में खुजली होगी. इसलिए गीले बांधों को ना बांधे. ऐसा करने से स्कैल्प पर पसीना और गंदगी जमा हो जाती है, जो खुजली का कारण बनते हैं.
ऐसे करें बालों की केयर
नीम और मेथी का हेयर पैक
नीम और मेथी का हेयर पैक लगाएं. नीम और मेथी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प में खुजली होने की समस्या को कम करने का काम करता है.नीम में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. ये स्कैल्प में होने वाले फंगस और बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता. वहीं मेथी में मौजूद म्यूसीलेज स्कैल्प को नमी प्रदान करता है, जिससे रूखापन और जलन कम हो सकती है. इसलिए आप इसका हेयर पैक बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
नीम और मेथी का हेयर पैक कैसे बनाएं?
नीम और मेथी का हेयर पैक बनाने के लिए मेथी को रातभर भिगो कर रखें. भीगी हुई मेथी का सुबह पेस्ट बना लें. इसमें नीम की पत्तियां भी मिलाएं. उसके लिए नीम की पत्तियां को उबालकर रखें, मेथी के साथ मिक्सी में डालकर पीस लें. अब इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगा लें. इसे कुछ देर तक लगाकर रखें. हेयर पैक का इस्तेमाल करने के बाद बालों शैंपू जरूर करें.
चाय की पत्ती का पानी
चाय की पत्ती का पानी स्कैल्प से खुजली मिटाने के लिए फायदेमंद है. इसे आप घर में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. चाय की पत्तियों में ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प से फंगस और बैक्टीरिया हटाने का काम करता है. चाय की पत्तियों में मौजूद पॉलीफेनॉल्स (Polyphenols) और कैटेचिन्स (Catechins) एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो स्कैल्प की सूजन कम करने और रैशेज कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया और फंगस को दूर रखने में मदद करता है.
चाय की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें
चाय की पत्तियों का इस्तेमाल करने के लिए 2 कप पानी में थोड़ी मात्रा में चाय की पत्तियां उबाल लें. इस पानी को ठंडा करें. इसके बाद चाय की पत्तियां का पानी बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें. इस पानी को आप बालों में शैंपू करने के बाद करें.
दही और एलोवेरा
दही और एलोवेरा का इस्तेमाल आप खुजली को कम करने के लिए कर सकते हैं. यानि घर में रखी दही और एलोवेरा आपके बालों में हो रही खुजली को कम करने का काम करेगा. इनमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो खुजली को कम करते हैं. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड सेल्स को साफ करता है. वहीं दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है. इसके अलावा एवोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, मॉइस्चराइजिंग और हल्के एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है.
इस्तेमाल कैसे करें?
घर में रखी फ्रैश दही का इस्तेमाल करें. इसमें आप एलोवेरा जेल मिलाएं. इन्हें अच्छे से मिलाएं. इशके बाद स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं. कुछ मिनटों तक इसे स्कैल्प पर लगा रहने दें. ताकि दही और एलोवेरा के गुण स्कैल्प पर अच्छे से गहराई तक पहुंच जाएं. इसके बाद इन्हें साफ पानी से धो लें.
यह भी पढ़ें: मानसून में क्यों बढ़ जाती है खुजली? जानें कारण और बचने के टिप्स
FAQs
सवाल: मानसून में स्कैल्प में खुजली क्यों बढ़ जाती है?
जवाब: बारिश के मौसम में नमी, पसीना और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ने से स्कैल्प में खुजली हो सकती है.
सवाल: स्कैल्प की खुजली से बचाव कैसे करें?
जवाब: बालों और स्कैल्प को साफ रखें, गीले बालों को देर तक न छोड़ें और हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें.
सवाल: कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
जवाब: अगर खुजली लंबे समय तक रहे, घाव, पस, तेज डैंड्रफ या बाल झड़ने की समस्या हो, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

