होमHealth Newsऑफिस में घंटों बैठना पड़ सकता है भारी! किडनी खराब होने का...

ऑफिस में घंटों बैठना पड़ सकता है भारी! किडनी खराब होने का बढ़ता है खतरा, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Chronic Health Disease: क्या लंबे समय तक बैठकर काम करने से किडनी खराब हो सकती है? जानिए CKD का खतरा क्यों बढ़ता है, इसके कारण, बचाव के आसान उपाय और एक्सपर्ट्स की सलाह,

Chronic Health Disease: कुर्सी पर घंटों पर भर बैठना आपको हमेशा के लिए बैठा सकता है. दरअसल कुछ लोग ऑफिस में घंटोभर एक ही जगह बैठकर काम करते हैं. जो किडनी के खराब होने का कारण बनता है. जो लोग समय पर ध्यान दें दे वो इससे ठीक हो सकते हैं. लेकिन जो लोग इसे इग्नोर करते हैं उन्हें इसका नतीजा फ्यूचर में भुगतना पड़ सकता है.

दरअसल लंबे समय तक बैठे रहने से क्रॉनिक किडनी डिजीज ( CKD) का कारण बनता है. ये किडनी के लिए काफी खतरनाक स्टेज है. आप मान लीजिए कि इससे हाई रिस्क होता है. खासतौर पर उन लोगों को डरना चाहिए जो डेस्क जॉब करते हैं. घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं. उन्हें इसका खतरा अधिक रह सकता है. लगातार बैठे रहते हैं तो आपको इसे समझना चाहिए.

खून का फ्लो हो जाता है स्लो

ज्यादा देर तक बैठे रहने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि इससे ब्लड का फ्लो काफी स्लो हो सकता है. इसका कारण होता है पानी शरीर में रुक रहा है. इंसुलिन रेजिस्टेंस शरीर में बढ़ रहा है. मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. इस तरह की समस्या आपको दिखाई दे सकती है. जब ये सब चीजें हो रही होती है तो हमारी किडनी ज्यादा मेहनत करने लगती है. प्रेशर बढ़ता है. इन सभी का कारण है घंटों डेस्क जॉब पर बैठे रहना. क्योंकि हम लगातार बैठे रहते हैं तो कई चीजें भूल जाते हैं जैसे पानी पीना जो रिडनी पर बुरा असर डालता है.

घंटो बैठे रहने से हो जाती ये प्रॉब्लम

जब हम घंटो एक ही जगह बैठे रहते हैं, तो डॉक्टर कहते हैं कि ये लोगों में मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनाता है. इन तीन बीमारियों के कारण क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा अधिक बढ़ता है. यही बड़ी वजह बनता है. अगर आप इसे समय रहते हुए न कंट्रोल करें तो किडनी पर बुरा असर डालती है.

डेस्क जॉब को क्यों किया गया टारगेट?

अब जो लोग डेस्क जॉब करते हैं उन्हें अक्सर क्यों टारगेट किया जाता है. इसका जवाब है कि ऐसे लोग लगातार बैठे रहते हैं और एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि इस तरह किडनी खराब होने की समस्या अक्सर ऐसे लोगों में ही देखी जाती है जो लंबे समय तक या तो बैठे रहते हो या फिर 3 से 4 घंटे में एक भी ब्रेक न लेते हों. इसलिए हेल्थ का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. हालांकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कुछ छोटे-छोटे बदलाव आप करके अपनी किडनी को हेल्दी रख सकते हैं. जैसे हर 30 से 40 मिनट में कम से कम 2-3 मिनट के लिए खड़े हो जाइए. इधर से उधर टहलना शुरू करें. अपनी बॉडी को स्ट्रेच करें. पानी की बोतल से पानी पीते रहें. पूरे दिन की ये आदत आपकी किडनी की हेल्थ को अच्छा रख सकती है.

यह भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: साक्षी का हटा वेंटिलेटर, घायल ACP का एम्स में होगा इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments