होमHealth Newsजानिए कहां दर्ज करें मिलावटी खाने की शिकायत?

जानिए कहां दर्ज करें मिलावटी खाने की शिकायत?

Where To Complaint For Fake Food: नकली दूध, पनीर और मिलावटी खाने की शिकायत कहां करें? FSSAI CEO ने बताया कि कब FSSAI और कब राज्य सरकार के फूड सेफ्टी अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.

Where To Complaint For Fake Food: भारत में जुगाड़ बहुत चलता है, कुछ चीज आसानी से न उपलब्ध हो पा रही हो तो लोग कहते हैं ‘कोई बात नहीं कुछ जुगाड़ करते हैं’. इसी जुगाड़ के कारण मिलावटी चीजें बाजारों में खुलेआम बिकने लगी हैं. जैसे मिलावटी दूध, मिलावटी पनीर आदि चीजें बाजारों में बिकती है.

लोगों को पता होता है कि ये चीज मिलावटी है. इसलिए इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. लेकिन कहां कंप्लेंट करें? तो लोगों को सिर्फ एक ही नाम सूजता है फूड स्फेटी स्टेंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानी (FSSAI). सोशल मीडिया का जमाना है लोग खटाखट सर्च करते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर FSSAI को टैग मारते हैं. जो लोग ऐसा करते हैं क्या उन्होंने कभी ऐसा सोचा है कि जिस चीज के लिए FSSAI को टैग किया जा रहा है वो उनके अंडर आता भी है या नहीं? आपकी इसी सवाल को फिट रहे इंडिया ने दूर किया है. FSSAI के सीईओ रजित पुनहानी से खास बातचीत की. उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए क्या कहा? आइए जानते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

FSSAI को शियाकत करें या नहीं?

इस खास विषय पर फिट रहे इंडिया ने FSSAI के सीईओ रजित पुनहानी से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि क्या ऐसे मामलों में आपको FSSAI को शिकायत करनी चाहिए या नहीं तो इसका जवाब है नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में कई राज्य और उन राज्यों में कई दुकानदार मौजूद है जो ऐसे फूड इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. सभी फूड बिजनेस की जिम्मेदारी को संभाल लेना ये FSSAI के हाथों में नहीं आता है, बल्कि राज्य सरकार के अंडर आता है. इसकी जवाबदेही राज्य सरकारों के हाथों में है.

उन्होंने बताया कि हर राज्य में फूड सेफ्टी अधिकारी मौजूद हैं जो ऐसे खाने के खिलाफ त्वरित एक्शन लेते हैं. लेकिन लोगों के बीच इस बात की अवेयरनेस नहीं है. उनकी जानकारी में सिर्फ एक ही नाम है FSSAI जिसके चलते अनजाने में लोग FSSAI को ही ऑनलाइन टैग करके कंप्लेंट करते हैं. हालांकि इन सभी की सुनवाई भी होती है. लेकिन ये सही तरीका नहीं है. अब अगर FSSAI से सवाल न किया जाए तो शिकायत कहां करें? वो भी जान लेते हैं.

राज्य सरकार करेगी सुनवाई

जो लोग अनजाने में ही सही FSSAI को शिकायत कर देते हैं उनकी शिकायत भी FSSAI की ओर से घूमकर सीधे राज्य सरकारों के डेडिकेटेड ऑफिसर्स के पास ही जाती हैं. क्योंकि हर राज्य के पास उनके अपने फूड सेफ्टी ऑफिसर्स हैं. इसलिए इसका निपटान भी उनके द्वारा ही होता है. लेकिन लोग FSSAI के प्लेटफॉर्म, ऐप जिसका नाम फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप है वहां शिकायत करते हैं जो सीधे FSSAI की तरफ से राज्य सरकार के पास ही जाती है. क्योंकि कई लोग इस प्लेटफॉर्म पर शिकायत भेजते हैं जिससे की आपकी शिकायत की सुनवाई होने में देरी भी हो सकती है. इसलिए ये जानना जरुरी होता है कि आखिर आपको शिकायत कहां करनी है. आप अपने राज्य में मौजूद फूड सेफ्टी ऑफिसर्स की जानकारी ऑनलाइन खोज सकते हैं. उस जानकारी के मिलने के बाद अधिकारी से खराब खाने की शिकायत की जा सकती है.

खराब खाने की शिकायत कहां करें?

अब अगर गलती से आपके पास खराब खाना आ जाए तो आप कहां शिकायत कर सकते हैं? FSSAI ने इसके लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार किया है. जिसका नाम है फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप. ये आपको प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर दोनों पर मिल जाएगा. उस प्लेटफॉर्म पर आपको शिकायत करनी है. वहां से आपको एक ट्रैकिंग नंबर मिलेगा. जिससे आप ये ट्रेस कर पाएंगे कि आखिर आपकी शिकायत गई कहां तक है. लेकिन इसके साथ-साथ आपको ये भी ध्यान रखना है कि जिस राज्य में आप है वहां के फूड सेफ्टी कमिश्नर ऑफिसर को आप इसकी शिकायत करें.

यह भी पढ़ें: दिमाग को तेज और याददाश्त मजबूत बनाना चाहते हैं? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

भारत को मिली डेंगू की पहली वैक्सीन! जानें कितनी होगी कीमत और साइड इफेक्ट्स

Dengue Vaccine Price: भारत में पहली Dengue Vaccine Qdenga को मंजूरी मिल गई है. जानें इसकी संभावित कीमत, साइड इफेक्ट्स, किसे लगेगी और बाजार में कब तक उपलब्ध हो सकती है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments