World Brain Day 2026: हर साल 22 जुलाई 2026 को वर्ल्ड ब्रेन डे 2026 के रूप में मनाया जाता है. इसका मकसद साफ है लोगों को दिमाग से जुड़ी बीमारियों और उनके प्रति जागरूक करना है. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक जानकारी सामने आई जिसमें एक स्टडी के बारे में पता चला. स्टडी बताती है कि 2021 में 3 अरब से ज्यादा लोग ऐसे थे जो किसी न किसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी का शिकार थे.
हमारा माइंड कई चीजों को काम करने में हमारी मदद करता है. जैसे किसी चीज को याद रखने, इमोशनंस को कंट्रोल करने. उठने-बैठने जैसी एक्टीविटीज को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है. पर लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब है. स्ट्रेस है, नींद की कमी है जिससे माइंड पर गहरा असर पड़ता है. कमजोरी आने लगती है. इसलिए पोषण, अच्छी नींद, स्ट्रेस से दूरी और अच्छा खान-पान होना जरूरी है.
माइंड को ताकत देने के क्या उपाय
डाइट ही आपका काम कर सकती है. इसलिए माइंड को अच्छा रखने के लिए आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स की खास जरूरत होती है. ये आपको खाने से ही मिलेंगे. लेकिन कौन से खाने से? जिसकी मदद से आप अपनी डाइट में बदलाव ला सकें. आइए जान लेते हैं.
अखरोटः अखरोट दिमाग जैसा दिखता है. इसलिए ये माइंड की हेल्थ के लिए रामबाण माना जाता है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और डीएचए पाया जाता है, यही ब्रेन के फंक्शन को बेहतर बनाता है. साथ ही याद करने की पावर को मजबूत बनाता है.
ब्लूबेरी और बेरीज: अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए. दरअसल बेरीज में भरपूर मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. यही दिमाग के सेल्स को डैमेज होने को बचाते हैं. ये मेमोरी को भी शार्प रखने में काफी हेल्प करते हैं.
डार्क चॉकलेटः ऐसी कई जानकारियां है जिनके अनुसार डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स, कैफीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इसके सेवन से दिमाग के ब्लड फ्लो को बढ़ाती है. जिससे फोकस और मूड दोनों में तुरंत सुधार होता है.
हरी पत्तेदार सब्जियांः अपनी डाइट में हरी-पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें. जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी हरी पत्तियों को शामिल करें. हरी सब्जियों में विटामिन-के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं. ये तत्व दिमाग के न्यूरॉन्स को सक्रिय रखते हैं और मानसिक गिरावट की गति को धीमा करते हैं.
यह भी पढ़ें: बार-बार आने वाले मोबाइल नोटिफिकेशन कैसे बना रहे हैं दिमाग को कमजोर? जानिए बचाव के तरीके
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

