World Brain Day 2026: आज के डिजिटल के समय में लोग मोबाइल फोन के बगैर अपनी लाइफ नहीं सोच सकते. सोचेंगे भी कैसे? काम, पढ़ाई, एंटरटेन और लोगों से जुड़े रहने के लिए यही सबसे काम में आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे दिमाग पर गहरा असर पड़ता है.
बार-बार नोटिफिकेशन आते हैं जो डिस्ट्रैक्ट करते हैं. भले ही ये आपको डिजिटल की तरफ अलर्ट बना रहे हैं. लेकिन ये फोकस और मेंटल इलनेस का कारण बनते जा रहे हैं. इसलिए आज World Brain Day 2026 के मौके पर हम जानेंगे कि कैसे ये सभी चीजें आपके माइंड को डिस्ट्रैक्ट करती है.
कैसे नोटिफिकेशन भटका रहे ध्यान?
जब फोन या फिर किसी डिवाइस में नोटिफिकेशन आता है तो हमारा माइंड एक्टिव हो जाता है और अपना फोकस उस जगह शिफ्ट कर लेता है. बार-बार नोटिफिकेशन आता रहता है तो ये लंबे समय में फोकस करने में मुश्किल पैदा करता है. आपको फोकस करने में परेशानी हो सकती है. जैसे हमारी बॉडी को आराम चाहिए होता है उसी तरह हमारे माइंड को भी आराम मिलना बहुत जरूरी होता है. लगातार मोबाइल अलर्ट दिमाग को आराम करने का मौका नहीं देते, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है.
नींद की कमी की समस्या
जब रात को नोटिफिकेशन आता है तो ये आपकी नींद पर अफेक्ट करता है. इसलिए सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए मना किया जाता है. बार-बार फोन का इस्तेमाल करना नींद की क्वालिटी को कम कर सकता है. वहीं यादादश्त में समस्या होती है. जैसे याद रखने में परेशानी होती है. खासकर बच्चों और युवाओं में यह आदत पढ़ाई और सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.
मोबाइल से बचने के आसान तरीके
अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आपको एप्स के नोटिफिकेशन बंद करने होंगे जिनकी नहीं जरूरत होती है, फोन से दूरी बनाएं, काम या फिर पढ़ाई के दौरान फोन को साइलेंट रखें, सोने से पहले कम से कम 30-60 मिनट पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें. दिन में मेडिटेशन, योग या आउटडोर एक्टिविटी के लिए समय निकालें.
यह भी पढ़ें: सुबह पेट साफ नहीं होता? डाइट में शामिल करें ये चीजें, कब्ज और गैस से मिलेगी राहत
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

