होमHealth Newsदुनिया में भूख घटी, सड़क हादसों से मौतें कम हुईं, ICU में...

दुनिया में भूख घटी, सड़क हादसों से मौतें कम हुईं, ICU में भर्ती थे अमिताभ बच्चन

Sehat Ki Khabar: UN की रिपोर्ट में वैश्विक भूखमरी में कमी, WHO के अनुसार सड़क हादसों से मौतें घटीं और अमिताभ बच्चन ने ICU व सर्जरी की जानकारी साझा की. पढ़ें पूरी हेल्थ अपडेट.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. साल 2030 तक दुनियाभर से भुखमरी को खत्म करने का लक्ष्य है. लेकिन ये लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता. क्योंकि दुनियाभर में भूख जरुर कम हुई लेकिन अब भी खतरा टला नहीं है. इसपर एक रिपोर्ट जारी हुई है जिसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. सड़क हादसे से होने वाली मौतों के आंकड़े घटे हैं जो एक गुड न्यूज है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. अमिताभ बच्चन अस्पताल में ICU में भर्ती थे उनकी सर्जरी भी हुई. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

दुनियाभर से कम हुई भुखमरी की समस्या?

संयुक्त राष्ट्र की पांच एजेंसी ने मिलकर एक रिपोर्ट तैयार की है. ये रिपोर्ट बताती है कि कौन सा देश भूखमरी का सामना कर रहा है. रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि इस समस्या में कितनी कमी आई है. हालांकि ये भी जानकारी दी गई कि साल 2030 के लक्ष्य को हासिल कर पाना आसान नहीं होगा. आंकड़े बताते हैं कि साल 2025 में दुनियाभर में 7.8 प्रतिशत आबादी यानी लगभग 64.5 करोड़ लोग भूख से प्रभावित रहे थे. इसका सीधा मतलब ये है कि जहां 2025 में 64.5 करोड़ लोग भूख का सामना कर रहे थे उसमें कमी आई है. क्योंकि 2024 का आंकड़ा 1.4 करोड़ और 2022 की तुलना में 4.3 करोड़ कम है.

सड़क हादसों में आई गिरावट

सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं. लेकिन इस तरह के हादसों से होने वाली मौतों में 21 प्रतिशत की कमी आई है. लेकिन ऐसा नहीं है कि खतरा नहीं है. खतरा अभी भी बरकरार है. इसपर WHO ने एक रिपोर्ट भी जारी की है. रिपोर्ट बताती है कि सबसे अधिक खतरा कहां है और सड़क सुरक्षा को लेकर क्या रणनीति है वो बताई गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 से 2025 के बीच दुनियाभर में सड़क हादसों से होने वाली मौतों में 21 प्रतिशत की कमी आई है. इस रिपोर्ट में सेफ सिस्टम अप्रोच को अपनाने पर भी जोर दिया गया. यानी इंसानों से गलती होना तो नैचुरल है. लेकिन सड़कें, वाहन, स्पीड लीमिट, ट्रैफिक सिस्टम ऐसे बनने चाहिए जिसस कि अगर गलती हो भी तो भी जान बचाई जा सके.

अस्पताल में भर्ती थे अमिताभ बच्चन

एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इसी के जरिए वो अपने फैंस से इंटरेक्ट करते रहते हैं. अक्सर अमिताभ बच्चन ब्लॉग पोस्ट लिखते हैं उसे अपडेट करके उनके साथ क्या बीत रहा इसकी जानकारी देते हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया है. जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. उन्होंने बताया कि वो ICU में भर्ती थे और हाल ही में उन्होंने सर्जरी का सामना करना पड़ा. जिससे उनके फैंस चिंता में आ गए. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर सर्जरी किस चीज की थी और किस सर्जरी से उन्हें गुजरना पड़ा. इसपर कोई ऑफिशियली बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: 61 करोड़ लोग कमर दर्द से परेशान, सलमान खान की हेल्थ पर अपडेट और हार्ट अटैक-पैनिक अटैक का फर्क

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments