Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. 61 करोड़ लोगों की यही शिकायत है कि उनकी कमर में दर्द हो रहा है. जिसे लेकर WHO ने एक आंकड़ा जारी किया है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. सलमान खान की तबियत को लेकर काफी सवाल उठने लगे. भाईजान की तबियत को क्या हुआ जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. हार्ट अटैक या पैनिक अटैक दोनों में क्या अंतर होता है. जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.
यहां देखें VIDEO:
61 करोड़ लोगों को हो रही कमर दर्द
आजकल कई लोग कमर दर्द की शिकायत लेकर घूमते हैं. इसके पीछे का कारण खराब लाइफस्टाइल है. खासतौर पर ये समस्या उनको अधिक सताती है जैसे ऑफिस में काम करने वाले लोग, डेस्क जॉब वर्कर्स जो गलत पोश्चर में बैठते हैं. ऐसे लोगों को ये समस्या अधिक सताती है. इसपर WHO की एक रिपोर्ट जारी हुई है जो बताती है कि 61 करोड़ लोग इस दर्द को झेल रहे हैं. जो एक चौंकाने वाला आंकड़ा है. ऐसे में कमर दर्द के कुछ लक्षणों को आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए. जैसे दर्द अगर हफ्तों तक बना रहे, पैरों में सुन्नपन महसूस हो, कमजोरी महसूस होने लगे, चलने में परेशानी महसूस हो, पेशाब या फिर मल को कंट्रोल करने में मुश्किल हो रही हो ऐसे लक्षणों को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए.
सलमान खान को क्या हुआ?
पिछले काफी दिनों से सलमान खान की सेहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल एक फंक्शन के दौरान एक्टर को स्पॉट किया गया. जहां उनकी हालत थोड़ी नाजुक नजर आई. एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसे देखकर लोग सवाल करने लगे कि आखिर भाईजान की तबियत को क्या हुआ. सवाल इसलिए भी उठाया जा रहा है क्योंकि उन तस्वीरों में सलमान की हेल्थ अच्छी नहीं लग रही. जिसे लेकर खुद एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस से सवाल करते हुए कहा कि ‘आप सबकी तबियत कैसी है’. जिसे देख फैंस को तसल्ली हुई. और उन्होंने सलमान के स्वास्थ्य के लिए दुआ भी मांगी.
पैनिक अटैक और हार्ट अटैक में फर्क
कुछ लोगों को जब घबराहट, पसीने आना, सीने में दर्द होता है तो वो इसे हार्ट अटैक समझ लेते हैं. लेकिन हर बार ये हार्ट अटैक ही हो ये जरूरी नहीं. क्योंकि कुछ दर्द पैनिक अटैक भी हो सकते हैं. इसलिए दोनों में अंतर जानना बहुत जरूरी हो जाता है. हालांकि दोनों के मिलते जुलते होते हैं. जिसके कारण लोग भ्रम में रहते हैं. हार्ट अटैक के मामले में सीने में प्रेशर, भारीपन, दर्द हाथ पीठ या फिर जबड़े तक जाता है, ठंडा पसीना, सांस फूलना, मतली, कमजोरी महसूस होना. इस तरह के लक्षण दिखे तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. पैनिक अटैक में अचानक घबराहट होती है, सांस लेने में परेशानी होना, दिल की धड़कन तेज, डर महसूस होना. इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.
यह भी पढ़ें: WHO Cancer Alert, हर मिनट 27 Hip Fracture, Sana Saeed Eating Disorder
यहां देखें VIDEO:

