How to start Exercise safely: क्या आप भी एक्सरसाइज रूटीन शुरू करने से डर रहे हैं? हमारे आसपास ऐसे कई लोग होते हैं जो एक्सरसाइज शुरू करने से डरते हैं, उन्हें चोट का डर रहता है. लेकिन अगर आप कुछ खास प्रकार की बातों का ध्यान रखते हैं तो आराम से एक्सरसाइज कर सकते हैं.
अक्सर कई लोग जिम के भारी-भरकम मशीनें देखकर सहम जाते हैं. उन्हें इस बात का डर लगता है कि आखिर किसी भी प्रकार का वर्कआउट शुरू कैसे करें. दरअसल जो लोग शुरूआत में वर्कआउट करने का मन बनाते हैं, उन्हें पहले अपने घर से हल्की-फुल्की एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए. वहीं अगर आप अपने साहस करके किसी प्रकार का कोई जिम जॉइन कर लिया है तो आपको किसी-ना-किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. इसके अलावा आपको कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए, जो हम आपको आर्टिकल में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: Fitness: फिट रहने के फटाफट टिप्स – एक महीने में 4 किलो तक वज़न घटाएं
एक्सरसाइज रूटीन की शुरुआत कैसे करें | Exercise Routine
फिटनेस लेवल को चेक करें
अगर आप किसी-भी प्रकार की कोई एक्सरसाइज (Exercise) शुरू करना चाहते हैं. या घर पर ही योग, एक्सरसाइज करने का मन बनाया है तो पहले अपना फिटनेस लेवल चेक करें. आपको पता होना चाहिए आप कितने फिट हैं? फिटनेस लेवल चेक करने के लिए आपको अपना BMI, रेस्टिंग हार्ट रेट और रिकवरी हार्ट रेट, बॉडी फैट की जांच का चेकअप करवाना चाहिए. दरअसल इन टेस्टों से पता चलता है कि आप किस लेवल की एक्सरसाइज करने में फिट हैं. इन टेस्ट को कराने के लिए आप फिटनेस ट्रेनर, फिजियोथेरेपिस्ट या स्पोर्ट्स मेडिसिन की मदद ले सकते हैं.
एक्सरसाइज धीमी गति से शुरू करें
याद रहे कि एक्सरसाइज धीमी गति से शुरू करनी चाहिए. क्योंकि अभी आप अपनी बॉडी को एक्सरसाइज मोड में डाल रहे हैं तो आपकी बॉडी को आदत नहीं हैं. धीरे-धीरे जैसे-जैसे दिन बीतते हैं वैसे-वैसे एक्सरसाइज की गति बढ़ाएं. ध्यान रहे कि एक्सरसाइज करने से पहले वार्म अप करना ना भूलें. कम से कम 10 से 15 मिनट वार्म अप करें. वार्म अप करने से मसल्स में ब्लड फ्लो बढ़ेगा और चोट लगने का खतरा कम होगा.
इन संकेतों को नजर अंदाज ना करें
दरअसल हमेशा हमारा शरीर किसी ना किसी बात के जरिए ये संकेत देता है कि बस अब जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज हो रही है. इन संकेतों को कभी नहीं भूलना चाहिए. जैसे, मसल्स में सूजन, दर्द, चक्कर आना या चेस्ट में दिक्कत होना. इन लक्षणों को आम ना समझें. इसलिए अगर एक्सरसाइज के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.
कूल डाउन जरूरी
एक्सरसाइज के बाद शरीर का कूल डाउन होना जरूरी है. ऐसे में मांसपेशिया आराम महसूस करती है और शरीर में एक्सरसाइज के दौरान होने वाला खिंचाव कम होता है. कूल डाउन करने के लिए ह्लकी स्ट्रेचिंग करें. आराम से बैठे. सामान्य गति से सांस लें. कूल डाउन करने से चोट लगने का खतरा भी कम होता है.
सांस लेने पर ध्यान दें
किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज के दौरान सांस लेने की गति पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. इसलिए हमेशा एक्सपर्ट की मदद से एक्सरसाइज करें. गलत ढंग से सांस लेना एक्सरसाइज को फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचा देगा. सांस लेने की गति के अलावा आपको अपने पॉश्चर पर भी ध्यान देने की जरूरत है. गलत पॉश्चर से गर्दन, कमर और अन्य अंगों पर जोर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: FSSAI ने बताए मोटापे के लिए BMI कट-ऑफ, लोगों से की खास अपील
FAQs
सवाल: एक्सरसाइज शुरू करने में डर क्यों लगता है?
जवाब: आत्मविश्वास की कमी या चोट लगने का डर हो सकता है.
सवाल: शुरुआत कैसे करें?
जवाब: रोज 10–15 मिनट हल्की एक्सरसाइज से शुरुआत करें.
सवाल: क्या शुरुआत में ज्यादा वर्कआउट करना चाहिए?
जवाब: नहीं, धीरे-धीरे समय और तीव्रता बढ़ाएं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

