Dengue Vaccination Launched: भारत को अपनी पहली डेंगू वैक्सीन मिल गई है. इसपर टाकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी को डेंगू से बचाव वाली वैक्सीन QDENGA के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) से इस वैक्सीन को बाजार में उतारने की मंजूरी मिल गई है.
आपको बता दें कि QDENGA भारत में पहली डेंगू वैक्सीन होगी. जानकारी है कि 4 साल से 60 साल की उम्र वाले लोगों के बीच डेंगू से बचाव के लिए इस वैक्सीनेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसी क्रम में जापान की कंपनी ने बयान जारी किया और कहा कि ये वैक्सीन किसी को भी लगाई जा सकती है.
दोनों स्थितियों में दी जा सकती है डोज
दरअसल इस वैक्सीनेशन को डेंगू का अगर व्यक्ति को संक्रमण हुआ है या फिर नहीं इसे दोनों ही केस में दिया जा सकता है. साथ ही इसके लिए वैक्सीन लगाने से पहले किसी टेस्ट की जरूरत भी नहीं होती है. कंपनी का कहना है कि साल 2022 में लॉन्चिंग के बाद अब इस वैक्सीन को 43 देशों में मंजूरी दी जा चुकी है. जानकारी के अनुसार दुनियाभर में 3.2 करोड़ से भी अधिक डोज इसकी दी जा चुकी है.
कितनी असरदार ये वैक्सीन?
अगर बात करें कि आखिर ये वैक्सीन कितनी असरदार है? तो इसपर कंपनी का कहवा है कि QDENGA पर बड़े स्केल में रिसर्च की गई है. आपको बता दें कि 28 हजार से अधिक लोगों पर इसकी टेस्टिंग भी की जा चुकी है. क्लीनिकल ट्रायल में दूसरी डोज लेने के 12 महीने बाद ये डेंगू से बचाव में 80.2% असरदार पाई गई है. इतना ही नहीं अस्पताल में डेंगू के कारण भर्ती होने के जोखिम को भी ये वैक्सीन 90.4 प्रतिशत तक कम करने में सफल हुई है. स्टडी बताती है कि 4.5 साल बाद भी ये डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने से बचाव में 84.1% असरदार रही, जबकि 7 साल तक इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता बरकरार रहने के प्रमाण मिले हैं.
WHO ने की सिफारिश
कंपनी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेंगू वाले इलाकों में इस वैक्सीनेशन की सिफारिश की है. खासतौर पर जो इलाके डेंगू से अधिक संक्रमण वाले हैं उनमें खास वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत डोज देने की बात कही है. ताकि इसके लिए वैक्सीनेशन से पहले स्क्रीनिंग की जरूरत नहीं हो.
यह भी पढ़ें: Spider Bite: बारिश में मकड़ी काट ले तो तुरंत क्या करें? जानें घरेलू उपाय और कब जाएं अस्पताल
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

