Spider Bite: बरसात के मौसम में कीड़े मकौड़े नजर आ जाते हैं. खासतौर पर बारिश के पानी में मकड़ियां भी ज्यादा बढ़ जाती है. संभावना है कि ऐसे मौसम में मकड़ी आपको काट लें. जिससे दर्द, खुजली, लालपन, सूजन जैसी दिक्कतें इन सबका सामना करना पड़ता है. कुछ लोग मकड़ियों को देखकर घबरा जाते हैं.
वहीं कुछ को इसके बारे में जानकारी नहीं होती, और इलाज करने लगते हैं. लेकिन ऐसा करना चाहिए या फिर नहीं. इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि गलती से अगर मकड़ी काट ले तो क्या करना चाहिए. आइए डिटेल में जानते हैं.
मकड़ी काटने पर क्या होता है?
पहले जान लेते हैं कि जब मकड़ी काट लेती है तो कैसे निशान होते हैं? इसका जवाब है छोटे धब्बे, फफोले, जलन, खुजली, सूजन दिखाई देने लगती है. इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप ऐसी सिचुएशन में फंस गए तो आपको क्या करना चाहिए. सबसे पहले जहां आपको मकड़ी ने काटा हो उसी हिस्से को साफ पानी लीजिए और साफ कीजिए. साबुन लें और अच्छी तरह से उस जगह को साफ करें. जिससे की इंफेक्शन का खतरा कम हो और स्किन साफ हो जाए.
बर्फ की सिकाई
अब जहां जिस जगह मकड़ी ने काटा उस जगह पर दर्द, सूजन या फिर जलन महसूस होती है. अगर ऐसा हो तो साफ कपड़े में बर्फ को लपेटें. 10 से 15 मिनट तक हल्की बर्फ से सिकाई करें. ये ध्यान रखें कि बर्फ सीधे आपकी स्किन के कॉन्टैक्ट में न आए. क्योंकि ऐसा करने से स्किन को नुकसान पहुंचता है.
कुछ लोग जब मकड़ी काट ले तो उस जगह खुजली होती है जिसे बार-बार अगर खुजाया जाए तो स्किन छिल जाती है. यहां तक की इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ता है. इसलिए कोशिश कीजिए उस जगह पर हाथ न लगाएं. हालांकि अगर समस्या अधिक है तो अस्पताल जाकर जांच जरूर करवानी चाहिए. आइए जानते हैं कि कौन से लक्षण दिखे तो आपको अस्पताल जाना चाहिए.
अस्पताल में कब करवाना चाहिए इलाज?
अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, चेहरे, होंठ या फिर गले में सूजन आ जाए, तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर में लाल चकत्ते या फिर एलर्जी होना, काटी हुई जगह पर तेज दर्द या फिर पस भर जाना, उल्टी आना, चक्कर, बेहोशी महसूस होना. अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो सावधान हो जाएं और अस्पताल में जांच जरूर करवा लें.
यह भी पढ़ें: 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद कैसी है तबीयत? अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

