होमHealth Newsफैटी लिवर के बाद अब बढ़ रहा फैटी पैंक्रियाज का खतरा, जानें...

फैटी लिवर के बाद अब बढ़ रहा फैटी पैंक्रियाज का खतरा, जानें कारण, लक्षण और बचाव

Fatty Pancreas Disease क्या है? जानें पैंक्रियाज में फैट जमा होने के कारण, इससे होने वाले खतरे, डायबिटीज और कैंसर का रिस्क और बचाव के तरीके.

Fatty Pancreas Disease: आपने फैटी लिवर के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या कभी आपने सुना है फैटी पैंक्रियाज? शायद आपने इसके बारे में सुना होगा. क्योंकि इसे लेकर सालों से रिसर्च चल रही है. रिसर्च इस बात पर कि जो हमारी पैंक्रियाज होती हैं उनमें फैट जमा होना नॉर्मल बदलाव है या फिर कोई खतरे का सिग्नल है? इसी कंफ्यूजन को अब खत्म कर लिया गया है.

दरअसल एक्सपर्ट्स ने ऐसा मान लिया है कि पैंक्रियाज में फैट जमा होना ये कोई नॉर्मल बात नहीं है. ये बीमारी है, लेकिन अलग है. एक्सपर्ट्स इसे फैटी पैंक्रियाज डिसऑर्डर के नाम से जानते हैं. एक्सपर्ट्स ने इसे लेकर एक चेतावनी जारी की है. चेतावनी कि पैंक्रियाज में ज्यादा फैट का जमा हो जाना ये कोई छोटी बात नहीं है. क्योंकि ये गंभीर समस्याओं को बढ़ा सकता है.

गंभीर समस्याओं का कारण

अगर फैट पैंक्रियाज में जमा हो जाए तो कई गंभीर समस्या हो सकती है. जैसेः

  • पैंक्रियाटाइटिस
  • पैंक्रियाटिक कैंसर
  • टाइप-2 डायबिटीज

अब जानेंगे नॉर्मल फैट और ‘फैटी पैंक्रियाज डिसऑर्डर’ में क्या फर्क है?

अब जान लेते हैं कि नॉर्मल फैट और फैटी पैंक्रियाज डिसऑर्डर में क्या फर्क होता है. इसका जवाब है कि उम्र बढ़ने के साथ पैंक्रियाज में थोड़ा-बहुत फैट आना काफी नैचुरल प्रोसेस है. लेकिन प्रॉब्लम तब होती है जब फैट एक्ट्रा जमा होने लग जाए. यानी अधिक फैट जमा हो जाए तो ये समस्या खड़ा करता है.

ऐसी कंडिशन जब होती है तो पैंक्रियाज और उसके काम करने की पावर को नुकसान पहुंचने लगता है. ऑर्गन्स में सूजन बढ़ने लग जाती है. स्कारिंग की शिकायतें होती है. सबसे हैरानी वाली बात है कि जेनेटिक कारण, खराब नेचर या फिर गलत लाइफस्टाइल ये बीमारी एकदम दुबले-पतले लोगों को अपना शिकार बना लेती है.

क्या है बचने के उपाय?

अगर बचने के उपाय की अगर बात करें तो लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर आप इसे कम कर सकते हैं. जैसे डाइट और कैलोरी को कंट्रोल करें जिससे जो लोग मोटापे का शिकार हैं अपनी डाइट से 500 कैलोरी की कटौती करके अपना कुल वजन 6 से 10 प्रतिशत तक घटा लें, तो काफी पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं.

खान-पान और एक्सरसाइज करना अपनी डाइट में कम कार्ब्स वाला खाना, हाई प्रोटीन वाली डाइट, मेडिटेरेनियन स्टाइल डाइट लेना फायेदमंद साबित हो सकता है. साथ ही दवाइयों के प्रभाव के लिए कुछ विशेष दवाएं इसमें कारगर हैं.

यह भी पढ़ें: Spider Bite: बारिश में मकड़ी काट ले तो तुरंत क्या करें? जानें घरेलू उपाय और कब जाएं अस्पताल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments