होमWellnessBeautyIce Facial: ठंडी-ठंडी बर्फ से आएगा ग्लो, ऐसे करें इस्तेमाल

Ice Facial: ठंडी-ठंडी बर्फ से आएगा ग्लो, ऐसे करें इस्तेमाल

Ice Facial: बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है, जो चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करती है.

Ice Facial: बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है, जो चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करती है. वहीं झुर्रियों से बचाव के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी होने लगता है. वहीं अगर आप भी अपने चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से बचना चाहती हैं तो बर्फ के टुकड़े आपकी मदद कर सकते हैं.

जी हां, दरअसल ऐसे बहुत से सेलिब्रेटी है जो अपने फेस पर ग्लो बरकरार रखने के लिए बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल करते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि बर्फ का टुकड़ा चेहरे पर ग्लो कैसे लाता है? साथ ही जानेंगे कि किस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए?

बर्फ का टुकड़ा कैसे लाए निखार?

बॉलीवुड सेलेब्स अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल करते हैं. इसे आइस फेशियल (Ice Facial) भी कहा जाता है. बर्फ चेहरे की स्किन को ठंडक पहुंचाकर सूजन कर करने का काम करता है. जब आप हल्के-हल्के हाथों से मसाज करते हैं तो चेहरे की स्किन में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है. स्किन में फ्रेशनेस, निखार और ताजगी आती है. ऐसे में चेहरे पर ग्लो आता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि मेकअप से पहले बर्फ लगाने से स्किन स्मूद दिख सकती है और मेकअप बेहतर तरीके से बैठ जाता है. इसलिए सेलेब्स भी इस तरह के तकनीक अपनाते हैं.

आइस फेशियल कैसे करें?

आइस फेशियल के लिए आप बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल करें. बर्फ के टुकड़े से चेहरे पर हल्की मसाज करें. इसके अलावा बर्फ के टुकड़े को एक साफ और सूती कपड़े या मलमल के कपड़े में बांधकर भी मसाज कर सकते हैं. कुछ देर तक बर्फ के टुकड़ों से हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद चेहरे को सूखने दें और मॉइस्चराइज़र लगाना ना भूलें.

बातों का रखें ख्याल

  • एक्सपर्ट कहते हैं कि बर्फ को सीधे स्किन पर लंबे समय तक न लगाएं. इसके लिए सूती या मलमल के कपड़ों का इस्तेमाल करें.
  • स्किन के किसी भी हिस्से पर 10–15 सेकंड से अधिक बर्फ न रखें.
  • 1–2 मिनट से ज्यादा आइस फेशियल नहीं करना चाहिए. आइस फेशियल के लिए सिर्फ 1 से दो मिनट ही काफी हैं.
  • फेशियल से पहले चेहरे को अच्छे से साफ पानी से धो लें.
  • अगर स्किन पर किसी प्रकार की कोई समस्या है तो पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.
  • सेंसिटिव स्किन वालों को एक्सपर्ट की सलाह के बिना आइस फेशियल नहीं करना चाहिए.
  • आइस फेशियल के बाद मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें.
  • जलन, दर्द या अत्यधिक लालिमा महसूस हो तो तुरंत आइस फेशियल बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: Foot Peel Mask के दौरान बरतें सावधानी, पैरों को पहुंचा है सकता नुकसान

FAQs

सवाल: आइस फेशियल क्या होता है?

जवाब: इसमें बर्फ से चेहरे की हल्की मसाज की जाती है, जिससे त्वचा को ठंडक और ताजगी मिलती है.

सवाल: आइस फेशियल के क्या फायदे हैं?

जवाब: यह चेहरे की सूजन कम करने, त्वचा को फ्रेश दिखाने और अस्थायी ग्लो देने में मदद कर सकता है.

सवाल: क्या आइस फेशियल सभी के लिए सुरक्षित है?

जवाब: नहीं, संवेदनशील त्वचा, रोसैशिया, घाव या संक्रमण होने पर इसे करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments