FSSAI BMI Cut-Offs For Obesity: भारत में तेजी से मोटापे की समस्या बढ़ रही है. ICMR और WHO की रिपोर्ट को मुताबिक, देश में मिलियन लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं. ICMR बताता है कि देश में लगभग 25.4 करोड़ (254 मिलियन) एडल्ट्स मोटापा के शिकार हैं तो वहीं 35.1 करोड़ (351 मिलियन) वयस्क पेट के मोटापे से पीड़ित हैं.
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डेटा के अनुसार, 2022 में दुनिया भर में 89 करोड़ (890 मिलियन) से ज्यादा एडल्ट्स मोटापे से पीड़ित थे, वहीं WHO का यह भी कहना है कि 1990 के बाद से एडल्ट्स में मोटापे की समस्या दोगुनी बढ़ी है. इस समस्या के आंकड़ों को देखते हुए FSSAI ने जागरूकता पोस्ट शेयर किया है.
कैसे पहचाने आप मोटापे का शिकार? | How can you tell if you are obese?
दरअसल हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं. वहीं वह इस वजन को मोटापे से जोड़कर भी देखते हैं. लोगों का मानना है कि अगर उनका वजन ज्यादा है तो वह मोटापे का शिकार हैं. लेकिन FSSAI कहता है कि केवल शरीर के वजन को देखकर ओबेसिटी यानि मोटापे का पता नहीं लगाया जा सकता. इसके लिए बीएमआई (BMI), कमर की परिधि (Waist Circumference) और शरीर में फैट का प्रतिशत जैसी चीज़ों का पता लगाना भी जरूरी है. वहीं आपका BMI उम्र, लिंग और नस्ल के अनुसार बदल सकता है.
FSSAI ने बताए मोटापे के लिए BMI कट-ऑफ
FSSAI ने भारतीय लोगों के हिसाब से मोटापे की पहचान के लिए कुछ खास मानक बताए हैं. उन्होंने कुछ कट-ऑफ जारी किए हैं. जारी पोस्टर के अनुसार
BMI 23–24.9 होने पर व्यक्ति को ओवरवेट, 25–29.9 पर क्लास-I मोटापा, 30–34.9 पर क्लास-II मोटापा और 35 से अधिक होने पर क्लास-III मोटापा की श्रेणी में रखा गया है.
वहीं, महिलाओं में 32% से अधिक और पुरुषों में 25% से अधिक बॉडी फैट को खतरा बताया गया है. कमर की परिधि महिलाओं में 80 सेंटीमीटर और पुरुषों में 90 सेंटीमीटर से अधिक होने पर भी मोटापे का खतरा बढ़ जाता है.
FSSAI की अपील
आप अपने वेट को मोटापा ना मानें. वहीं FSSAI द्वारा बताई गई बीएमआई कट-ऑफ के अनुसार अपने मोटापे को पहचानें. वहीं
FSSAI ने लोगों से इन संकेत कों को समझकर समय रहते हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी है.
अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
- बैलेंस्ड डाइट लें.
- रोज एक्सरसाइज करें.
- बाहर के खाने से दूरी बनाकर रखें.
- मीठा, जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाकर रखें.
- भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर का सेवन करें.
- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें.
- शरीर में डिहाइड्रेशन ना होने दें.
- लंबे समय तक एक जगह बैठने से बचें.
इसके अलावा आप समय-समय पर BMI, कमर की परिधि और बॉडी फैट प्रतिशत की जांच करते रहें. ताकि समय रहते आप इलाज कर सकें.
यह भी पढ़ें: स्क्रीन ब्रेक लेना भी जरूरी…Tech Neck से छुटकारा दिलाते ये योगासन
FAQs
सवाल: FSSAI के अनुसार ओवरवेट की BMI रेंज क्या है?
जवाब: BMI 23 से 24.9 होने पर व्यक्ति को ओवरवेट माना जाता है.
सवाल: FSSAI के अनुसार मोटापे की शुरुआत किस BMI से मानी जाती है?
जवाब: BMI 25 या उससे अधिक होने पर मोटापे की श्रेणी शुरू हो जाती है.
सवाल: FSSAI ने लोगों से क्या अपील की है?
जवाब: BMI, कमर की परिधि और बॉडी फैट की नियमित जांच कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

