होमWellnessFitnessस्क्रीन ब्रेक लेना भी जरूरी…Tech Neck से छुटकारा दिलाते ये योगासन

स्क्रीन ब्रेक लेना भी जरूरी…Tech Neck से छुटकारा दिलाते ये योगासन

Yoga for Tech Neck: मोबाइल की चपेट में सभी लोग आ चुके हैं. सभी की आंखें मोबाइल स्क्रीन पर टिकी रहती है.

Yoga for Tech Neck: मोबाइल की चपेट में सभी लोग आ चुके हैं. सभी की आंखें मोबाइल स्क्रीन पर टिकी रहती है. एक जमान था जब ये आंखें टीवी पर टिकी रहा करती लेकिन जैसे-जैसे समय बीता रहा है, वैसे-वैसे मोबाइल फोन की स्क्रीन बड़ें से लेकर बच्चों सभी के बीच आ गई. 2 साल का बच्चा भी बिना मोबाइल स्क्रीन के खाना नहीं खाता. गौरतलब है कि स्क्रीन डिवाइसों से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों की सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है. लेकिन यह स्क्रीन ना सिर्फ आंखों के लिए हानिकारक है बल्कि शरीर के अन्य अंगों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि जब व्यक्ति मोबाइल पर लंबे समय तक गर्दन झुकाकर बैठा रहता है तो उसे टेक नेक की समस्या हो सकती है. गर्दन का लंबे समय तक स्क्रीन की तरफ झुके रहने से गर्दन की मांसपेशियां और रीढ़ की हड्डी पर गहरा असर पड़ता है. मांसपेशियों में दर्द, गर्दन में अकड़न की समस्या देखने को मिलती है. यहां तक की व्यक्ति का बॉडी पोस्चर भी खराब होने का खतरा रहता है. ऐसे में आप कुछ योगासनों की मदद से इन समस्याओं से बच सकते हैं.

टेक नेक से राहत पाने के लिए योगासन | Yoga poses for relief from tech neck

मार्जरी-व्याघ्रासन (Cat-Tiger Pose)

मार्जरी-व्याघ्रासन दो आसनों को मिलाकर बनाया गया एक आसन है. यह रीढ़ की हड्डी और गर्दन में हो रहे दर्द, अकड़न और जकड़न को दूर करने में मदद करता है. मर्जरी-व्याघ्रासन करने के लिए योगा मैट पर घुटनों और हाथों के बल चटाई पर आ जाएं. गहरी सांस लेते हुए सिर को ऊपर उठाएं, छाती को आगे की ओर ले जाएं और पीठ को हल्का नीचे की ओर झुकाएं. इसके बाद सांस छोड़ते हुए ठुड्डी को छाती की ओर लाएं, पेट को अंदर खींचें और पीठ को ऊपर की ओर गोल कर लें. अपनी सुविधानुसार इस योगासन को करें.

बालासन ( Child’s Pose)

बालासन योगासन पूरे शरीर को आराम देता है. यह पीठ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन में हो रहे दर्द को दूर करने में मदद करता है. इसे नियमित रूप से अपने रूटीन में शामिल करें. इस योगासन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं. अपने हाथों को ऊपर की तरफ उठा लें. और धीरे-धीरे अपने सिर को आगे की ओर झुकाए. अपने हाथों को जमीन पर टिकाएं, कोशिश करें कि आपका माथा जमीन को छुएं. अपनी सुविधा के अनुसार इस योगासन को करें.

भुजंगासन (Cobra Pose)

भुजंगासन एक बेहतरीन योगासन है. ये रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाती है और कमर, पीठ, गर्दन में हो रहे दर्द को रिलैक्स करने में मदद करती है. इसे करने के लिए पेट के बल योगा मैट पर लेट जाएं. अपने पैरों को सीधा रखें. अब अपने हाथों को जमीन पर रखें ध्यान रहे कि दोनों हथेलियां कंधों के पास जमीन पर रखें और कोहनियों को शरीर से सटी हों, धीरे-धीरे सिर, गर्दन और छाती के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं. कंधों को ढीला रखें. इस आसन को अपनी सुविधा के अनुसार करें.

इन बातों का रखें ख्याल

  • कुछ-कुछ समय पर ब्रेक लेते रहें. स्क्रीन ब्रेक लेना जरूरी है.
  • मोबाइल को आंखों से उचित दूरी पर रखें.
  • गर्दन को नीचे झुकाकर ना देखें.
  • मोबाइल, लैपटॉप की स्क्रीन आंखों के लेवल पर रखें. ऐसे में आपको गर्दन झुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • अगर लंबे समय तक स्क्रीन पर बैठें है तो स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करते रहे. गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे छुमाने वाली एक्सरसाइज करें.
  • अगर गर्दन का दर्द लंबे समय तक बना रहे, हाथों में झनझनाहट या कमजोरी महसूस हो, तो फिजियोथेरेपिस्ट या ऑर्थोपेडिक की मदद जरूर लें. एक्सपर्ट द्वारा बताई एक्सरसाइज को नियमित रूप से करें.

यह भी पढ़ें: Walking After Eating Food: खाने के बाद टहलने के लिए क्यों कहा जाता है? जानें शरीर को क्या लाभ मिलते हैं

FAQs

सवाल: टेक नेक क्या है?

जवाब: लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर गर्दन झुकाकर काम करने से होने वाला गर्दन और कंधों का दर्द टेक नेक कहलाता है.

सवाल: टेक नेक से राहत के लिए कौन-सा योगासन अच्छा है?

जवाब: भुजंगासन, मार्जरी-व्याघ्रासन और बालासन टेक नेक में राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

सवाल: टेक नेक से बचाव कैसे करें?

जवाब: हर 30–40 मिनट में ब्रेक लें, सही पोश्चर रखें और स्क्रीन को आंखों की ऊंचाई पर रखें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments